देशभर के किसानों के लिए उन्नत बीज, आधुनिक उपकरण समेत तमाम उपयोगी जानकारियां देने के लिए किसान मेले का आयोजन किया जाता है. पिछले साल में कोविड-19 के कारण बहुत से किसान मेलों (Krishi Mela) का आयोजन नहीं हो पाया या फिर ऑनलाइन किया गया.
मगर इस साल एक बार फिर मेले का आयोजन होने जा रहा है. जहां पर किसानों को आधुनिक जानकारी दी जाएगी, साथ ही जायद और खरीफ, दोनों मौसम के उन्नत बीज भी उपलब्ध कराएं जाएंगे. बता दें कि इस मेले का आयोजन उत्तराखंड में होने वाला है. आइए आपको इस संबंध में पूरी जानकारी देते हैं.
-
पंतनगर में लगेगा 4 दिवसीय कृषि मेला
उत्तराखंड के गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस मेले को 'कृषि कुंभ' (Krishi Kumbh) के नाम से जाना जाता हैं. इस मेले में कई राज्यों के किसान शामिल होते हैं.
कब से कब तक लगेगा कृषि मेला
सबसे खास बात यह है कि विश्वविद्यालय में 109वां 'अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी' का ओयाजन किया जा रहा है. यह कृषि कुंभ 22 मार्च से 25 मार्च, 2021 तक लगेगा. इसमें किसानों को जायद और खरीफ, दोनों मौसम की प्रमुख फसलों की अधिक उपज देने वाली किस्मों को उपलब्ध कराया जाएगा. इसके साथ ही फल, सब्जी, वानिकी, औषधीय और फूलों के पौधों की बिक्री भी की जाएगी.
किस समय शुरू होगा मेला
इस बार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मेला चलेगा. ध्यान दें कि इस बार किसानों की रुकने की व्यवस्था नहीं की गई है.
गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की मानें, तो लगभग 1 साल के बाद मेले का आयोजन किया जा रहा है. इससे पहले अक्टूबर में कोविड-19 की वजह से ऑनलाइन मेले का आयोजन किया गया था. मगर इस बार सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखते हुए मेला लगाया जाएगा.
मेले के मुख्य कार्यक्रम
-
22 और 23 मार्च को फल, फूल, शाक-भाजी की प्रदर्शनी और प्रतियोगिता होगी.
-
23 मार्च को 2 बजे से संकर बछियों की नीलामी, शैक्षणिक डेयरी फार्म का कार्यक्रम चलेगा.
-
23 मार्च 3 बजे मत्स्य उत्पादन प्रदर्शनी व प्रतियोगिता होगी.
-
24 मार्च सुबह 10 बजे से पशुचिकित्सा महाविद्यालय में पशु प्रदर्शनी व प्रतियोगिता होगी.
-
22 और 24 मार्च को सुबह 10 बजे से 5 बजे कृषि क्लीनिक की व्यवस्था होगीय
-
इसके अलावा 25 मार्च को 3 बजे गांधी हाल में पुस्कार वितरण और मेले का समापन किया जाएगा.
English Summary: Krishi Kumbh is being organized for farmers in Uttarakhand from 22 to 25 MarchPublished on: 11 March 2021, 04:42 PM ISTMore on this section
सरकारी मंडी में फसल बेचने के लिए ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रक्रियाबटाईदार किसानों के लिए बड़ी खबर! अब बिना जमीन के भी बनेगी Farmer ID, जानें आवेदन का पूरा तरीका बारिश से बर्बाद हुई धान की फसल तो किसानों को मिलेगी सरकारी मदद, जानें मुआवजे और बीमा क्लेम का पूरा तरीका एचडीएफसी बैंक 'परिवर्तन' पहल के ज़रिए कश्मीर में किसान समूहों और बाज़ार से जुड़ाव के माध्यम से कृषि-आधारित आजीविका को कर रहा मज़बूत पहले अंतर्राष्ट्रीय मक्का सम्मेलन 2026 में उच्च उत्पादकता, इनोवेटिव ब्रीडिंग और किसान-केंद्रित अनुसंधान का किया गया आह्वान रबी फसलों के लिए खाद और अच्छे बीज का पुख्ता रोडमैप तैयार, केंद्रीय कृषि मंत्री हर हफ्ते कर रहे हैं स्थिति की समीक्षा NHRDF ने मशरूम उत्पादन एवं कटाई उपरांत प्रबंधन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन Mahindra Tractor Sales: अक्टूबर 2026 में महिंद्रा ने बेचे 62,626 ट्रैक्टर, निर्यात में 40% की शानदार बढ़ोतरी Desi Cow Subsidy: देसी गाय पालने वाले पशुपालकों को हर महीने मिलेंगे ₹900, आगे जानें योजना के बारे में सबकुछ.. अब एक गाय से होंगे कई बछड़े! बनासकांठा में 325 करोड़ का अनोखा सेंटर, पूरी खबर पर नजर डालें… कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!
प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।
Donate now -