Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 13 July, 2022 11:50 AM IST
price of cauliflower in vegetable market

देश में पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ती हुई महंगाई से लोग परेशान हो गए हैं और आज के महंगाई के दौर में तो लोगों के लिए ‘सखी संया तो खूब ही कमात हैं महंगाई डायन खाए जात है’ गाना एकदम सटीक और आम हो गया है. वर्तमान समय में बाजार की स्थिति को अगर देखा जाए तो पेट्रोल से लेकर सब्जी तक और सब्जी से लेकर तेल तक सारी चीजों पर महंगाई बरकरार बनी हुई है, कोई भी चीज सस्ती नहीं है.

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के सब्जी बाजार में टमाटर के बाद अब फूलगोभी के दाम भी काफी गिर गए हैं. फसल के शुरुआती दिनों में 30 रुपये किलो तक बिकने वाली फूलगोभी सोमवार को मंडियों में छह से आठ  रुपये किलो तक बिकी है. ये ख़बर जहां एक ओर आम आदमी को राहत देने वाली हो सकती है, तो वहीं दूसरी ओर फूलगोभी उगाने वाले किसान के लिए घातक सिद्ध भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: फूलगोभी के रोग और उनका नियंत्रण

फूलगोभी की बंपर पैदावार को दाम गिरने का मुख्य कारण बताया जा रहा है. हिमाचल के किसानों का इस संबंध में कहना है कि टमाटर के बाद अब फूलगोभी के दाम भी बाजार में काफी गिर गए हैं. ऐसे में खाद और दवाईयों पर लगने वाली लागत भी नहीं निकल पा रही है. किसानों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि फूलगोभी की फसल का न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया जाए.

फूलगोभी के इस सीजन में किसानों को हो सकता है नुकसान

हिमाचल प्रदेश में इस साल फूलगोभी की फसल काफी अच्छी हुई है और किसानों ने बेहतर कारोबार की भी उम्मीद की है, लेकिन मौजूदा समय में फूलगोभी के दाम छह रुपये प्रतिकिलो मिल रहे हैं. जो कि खेती में लगाई गई लागत से काफी कम हैं. इसलिए किसानों का कहना है कि बाजार में टमाटर के दाम पहले ही काफी गिर चुके हैं और अब फूलगोभी के दाम भी कम हो गए हैं, ऐसे में इस सीजन में नुकसान हो सकता है.

English Summary: know here the present price of cauliflower in vegetable market
Published on: 13 July 2022, 11:56 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now