Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 13 March, 2024 6:03 PM IST
रामलीला मैदान में किसानों की ‘महापंचायत’

Kisan Mahapanchayat: 14 मार्च, 2024 यानी की गुरुवार के दिन दिल्ली के रामलीला मैदान में 'किसान मजदूर महापंचायत'का ऐलान किया गया है. एसकेएम (संयुक्त किसान मोर्चा) का दावा है कि इस महापंचायत में पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत अन्य कई राज्यों के किसान व लोग शामिल होंगे. बताया जा रहा कि इस महापंचायत की मंजूरी दिल्ली पुलिस से पहले ही ले ली गई है. दरअसल दिल्ली पुलिस के द्वारा इस महापंचायत की मंजूरी कड़ी शर्तों के आधार पर दी है.

वहीं, पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम हर्षवर्धन का कहना है कि हमने कड़ी शर्तें लगाई हैं और किसान मोर्चा के नेताओं ने एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए कि वे सभी शर्तों का पालन करेंगे.

महापंचायत में जारी किया जाएगा संकल्प पत्र

इस महापंचायत में सरकार की कॉरपोरेट समर्थक, सांप्रदायिक, खाद्य सुरक्षा और अन्य कई तानाशाहीपूर्ण नीतियों के खिलाफ लड़ाई तेज करने के लिए एक संकल्प पत्र पारित किया जाएगा. इसके अलावा महापंचायत किसानों और श्रमिकों की वास्तविक मांगों को लेकर भी संघर्ष तेज की घोषणा भी करेगी.

महापंचायत में कई राज्यों के शामिल होंगे किसान

एसकेएम की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक, इस महापंचायत में आसपास के कई राज्यों से किसान शामिल होंगे. किसान ट्रेन और बसों से आएंगे. यह भी बताया जा रहा है कि इस महापंचायत में किसानों के भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के चढूनी गुट को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित पत्र भेजा गया है. एसकेएम ने आम जन से लेकर वर्ग संगठनों, श्रमिक संघों, छात्रों और महिलाओं को भी इस महापंचायत में शामिल होने की अपील की गई है. ताकि सरकार तक किसानों की बात पहुंच सके.

ये भी पढ़ें: हस्तिनापुर में हुआ MFOI Samridh Kisan Utsav का आयोजन, प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मानित

एसकेम ने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस के द्वारा आम जनता को ध्यान में रखते हुए यातायात एडवाइजरी जारी की जाएगी. ताकि जनता को महापंचायत के द्वारा किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

English Summary: Kisan Mahapanchayat of farmers in Ramlila Maidan Delhi skm got approval from Delhi Police
Published on: 13 March 2024, 06:07 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now