Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 25 October, 2022 6:03 PM IST
कैलाश चौधरी ने मुनाबाव बॉर्डर पर जवानों के साथ मनाई दीपावली

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सोमवार और मंगलवार को प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए. सोमवार सुबह केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने भारत पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर स्थित मुनाबाव गांव में पहुंचकर 13वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं जवानों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं.

इस दौरान कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने सेना के जवानों को मिठाई खिलाई तथा पटाखे फोड़कर प्रकाश पर्व की खुशी का इजहार किया. सेना के जवानों के बीच आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैलाश चौधरी ने कहा कि देश दुनिया में दीपोत्सव पर्व को लेकर उत्सव और उमंग का माहौल है. वहीं सरहद पर हमारे सीमा प्रहरी दिन-रात सुरक्षा में लगे हुए हैं, ताकि हम चैन से दीपोत्सव का आनंद उठा सकें.

इसके बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने सोमवार शाम को बालोतरा के गृहक्षेत्र बालोतरा के बाज़ार में व्यापारियों की दुकानों और कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि प्रकाश और खुशियों के पावन महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. आप सभी का आशीर्वाद, स्नेह एवं साथ ही मेरी शक्ति है. दीपों का यह उत्सव आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्य का एक नया प्रकाश लेकर आए. माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे.

मंगलवार सुबह केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने अपने बालोतरा स्थित निवास स्थान पर आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह के माध्यम से संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से मुलाकात कर सभी को दीपावली का रामा सामा दिया तथा मिठाई खिलाकर प्रकाश पर्व की खुशी मनाई.

ये भी पढ़ें: CM नीतीश को राकेश टिकैत ने दी चेतावनी, कहा- शुरू करो मंडी व्यवस्था नहीं तो होगा आंदोलन

स्नेह मिलन के दौरान कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि सभी को मिलजुल कर दीपावली त्यौहार मनाना चाहिए. अपने परिवार के अलावा ऐसे लोगों के साथ भी त्यौहार मनाएं जो असहाय एवं अपनों से दूर हैं. त्यौहार की खुशियों में सभी को शामिल करें.

English Summary: Kailash Chaudhary celebrated Deepawali with soldiers at Munabao border, best wishes to workers in Balotra
Published on: 25 October 2022, 06:08 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now