Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 28 June, 2022 12:25 PM IST
जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय

जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय ने 12वीं पास आउट हुए सभी स्टूडेंट्स के लिए एडमिशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है, जिसकी आखिरी तारीख 14 अगस्त है. इसमें सभी ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, डिप्लोमा सहित अन्य कोर्सेज के लिए इच्छुक छात्र इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यदि आप ऑनलाइन अप्लाई करने पाने में असमर्थ हैं, तो आप ऑफलाइन भी इसका फॉर्म भर सकते हैं. 

जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय एडमिशन 2022

इस विश्वविद्यालय में नौ डिपार्टमेंट हैं, जो इंजीनियरिंग, प्रबंधन, चिकित्सा विज्ञान, नर्सिंग, फार्मेसी, विज्ञान और यूनानी चिकित्सा में यूजी और पीजी डिग्री, डिप्लोमा और डॉक्टरेट की पढ़ाई करवाते हैं.

यदि आप किसी भी यूजी कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो इसमें प्रवेश करने के लिए 10 + 2 में मिनिमम 50% होना चाहिए. वहीं पीजी कोर्स में प्रवेश करने के लिए स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.

बीए, बीकॉम और बीसीए जैसे कुछ यूजी कार्यक्रमों के लिए मेरिट स्कोर और इंटरमीडिएट अध्ययन पूरा होना जरूरी है, जबकि कुछ इंजीनियरिंग कार्यक्रमों के लिए छात्रों के लिए जेईई मेन्स प्रवेश जरूरी है. सभी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टर्म्स एंड कंडीशन देख सकते हैं.

जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय एडमिशन आवश्यक दस्तावेज़

आवेदन पत्र का प्रिंटआउट

ग्रेड 10 और 12 की मार्कशीट

ग्रेड 10 और 12 प्रमाणपत्र

लागू प्रवेश परीक्षा प्रवेश पत्र

लागू प्रवेश परीक्षा स्कोरकार्ड (नीट, जेईई स्कोरकार्ड)

स्थानांतरण प्रमाणपत्र

आईडी प्रूफ

प्रवासन प्रमाणपत्र

वैध जाति प्रमाण पत्र

कैसे करें जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय में अप्लाई

आधिकारिक विश्वविद्यालय साइट http://jamiahamdard.edu/ पर जाएं.

ऑफलाइन प्रक्रिया

छात्रों को विश्वविद्यालय परिसर के काउंटर से प्रवेश पत्र लेना होगा और उसको भरकर जमा करना होगा.

English Summary: Jamia Hamdard University admission, details, eligibility, application, registration online
Published on: 28 June 2022, 12:29 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now