Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 3 January, 2023 5:32 PM IST

अगर आप सोचिए कि आपको ट्रेन में बिहारी व्यंजन लिट्टी-चोखा और दही-चूडा जैसी चीजें खाने को मिल जाएं तो क्या आपका सफर और आनंदमयी नहीं हो जायेगा. बेशक हो जायेगा वो भी तब जब आप भारत के बिहार राज्य से आते हो. हालांकि ये बात भी सच है कि बिहारी व्यंजन ना सिर्फ हमारे देश भारत में बल्कि विदेशों तक में भी मशहूर है. ऐसे में अब भारतीय रेलवे ट्रेनों में भी बिहारी व्यंजन उपलब्ध करवाने जा रहा है.

दरअसल, भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम यानी IRCTC ने यात्रियों को बिहार से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में स्थानीय स्तर के मशहूर खाना और नाश्ता परोसने का फैसला लिया है. यानी कि  ट्रेन जिस स्टेशन से रवाना होगी, उस जगह का  स्थानीय खाना ट्रेन में मिलने वाले खाने के मेन्यू में शामिल होगा.

जैसा की भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा के लिए आए दिन कोई ना कोई कदम उठाती रहता है. ऐसे में इस कदम से जहां ट्रेन यात्रियों को बिहार का दही-चूड़ा, लिट्टी-चोखा जैसे व्यंजनों का लुफ्त उठाने को मिलेगा, तो वहीं इससे स्थानीय स्तर के व्यंजनों को प्राथमिकता के साथ बढ़ावा भी मिलेगा. इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.

ये भी पढ़ें: Indian Railway Rules: रेलवे के नियमों में हुआ बदलाव, महिलाओं की सुरक्षा पर होगी सख्त निगरानी

ये डिश रहेंगे मेन्यू में शामिल

IRCTC के मुताबिक, बिहार से चलने वाली सभी लंबी रूट की ट्रेनों में यात्रियों को दिए जाने वाले नास्ते के मेन्यू में दही-चूड़ा, लिट्टी-चोखा, मखाना खीर सहित मनेर का लड्डू शामिल होगा. वहीं दोपहर और रात के भोजन के मेन्यू में यात्रियों को मोटा अनाज बाजरा, कोदो, ज्वार आदि से बने व्यंजन परोसे जाएंगे. इस खबर के बाद ट्रेन में सफर करने वाले बिहारी व्यंजन के प्रेमी यात्रियों में खुशी देखी जा रही है.

English Summary: Indian Railways: Now you will be able to enjoy Bihari dishes like Litti-Chokha, Dahi-Chuda in trains, many more names in the menu
Published on: 03 January 2023, 05:39 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now