Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 18 February, 2020 5:55 PM IST

कोरोना वायरस का खौफ़ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है जिसके चलते चीन के बाजारों पर भारी असर देखने को मिल रहा है. इस वायरस की दहशत के कारण चीन से गिफ्ट आइटम, प्लास्टिक, खिलौने और चाइनीज़ लाइट्स आदि की सप्लाई पर भारत में अनिश्चितकाल के लिए पाबंदी लगा दी गई है. इसके साथ ही बाजारों में बिक रहे कई सामान के दामों में भी लगभग 50 फीसदी तक इजाफ़ा कर दिया गया है. देश की राजधानी दिल्ली में थोक विक्रेता (Wholesaler) चीन से गिफ्ट आइटम, प्लास्टिक, इलेक्ट्रानिक व डेकोरेटिव आइटम और  खिलौने आदि आयत करवाते हैं. इसके बाद यह माल देश के विभिन्न राज्यों में सप्लाई किया जाता है. व्यापारियों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से चीन से सप्लाई पूरी तरह रुक गयी है. 

एक टॉय हाउस के अनुसार, चीन से गिफ्ट आइटम और खिलौना आयत न होने की वजह से इनके दामों पर भी असर पड़ रहा है जिस कारण सामानों के दाम 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिये गए हैं. इसके साथ ही चीन से आयात होने वाली प्लास्टिक मटीरियल की सप्लाई पर भी रोक लगाई गयी है. जिस कारण व्यापारियों को चाइनीज़ पिचकारियों के दामों में भी बढ़ोतरी करनी पड़ी है क्योंकि व्यापारी कोरोना वायरस के डर की वजह से चीन से माल आयात करने से डर रहें है.

इसके साथ ही ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनियों ने भी कपड़े, जूते व अन्य सामान के दाम 20 से 25 प्रतिशत बढ़ा दिए हैं. हर माह करीब 200 से अधिक व्यापारी और सैलानी चीन जाते हैं लेकिन कोरोना वायरस की वजह से अब लोग चीन के साथ आसपास के देशों में भी जाने से डर रहे हैं.

English Summary: Indian businessmen canceled visits to China due to fear of corona virus
Published on: 18 February 2020, 05:58 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now