Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 25 June, 2025 6:02 PM IST
भारत-नेपाल सीमा पर खुलेआम सब्सिडी वाली यूरिया की तस्करी (सांकेतिक तस्वीर)

भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर सब्सिडी वाली खाद की तस्करी जोर पकड़ने लगी है. इससे एक तरफ नेपाल में तस्करों की चांदी हो रही है, वहीं दूसरी ओर भारतीय किसान खाद के लिए भटकने को मजबूर हैं. जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार द्वारा सब्सिडी के तहत किसानों को सस्ती दर पर यूरिया उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन इसका लाभ अब तस्कर उठा रहे हैं.

तस्करी का खेल सुबह 4 बजे से शुरू

सीमा से 10-12 किलोमीटर अंदर बसे रमगढवा, करमहवा, दुर्गापुर, खोरिया बाजार और अड्डा बाजार जैसे इलाकों से तस्करी का यह खेल सुबह 4 बजे से ही शुरू हो जाता है. तस्कर बाइक और साइकिल पर 4-5 बोरी यूरिया लादकर नेपाल की ओर रवाना हो जाते हैं. खास बात यह है कि तस्करी मुख्य सड़कों से नहीं, बल्कि गांवों के पास मौजूद पगडंडियों और सुनसान रास्तों से हो रही है.

इन रास्तों से हो रही है तस्करी

चंडीथान, मुडिला, बोगडी घाट, आराजी सरकार उर्फ बैरियहवा और सुंडी गांव के आसपास के इलाकों में पगडंडियों के सहारे यूरिया नेपाल भेजा जा रहा है. सीमावर्ती इलाकों में तस्करों ने पूरा नेटवर्क खड़ा कर दिया है.

यूरिया भारत में सस्ता, नेपाल में महंगा

भारत में सब्सिडी के बाद यूरिया की कीमत 260 रुपये प्रति बोरी है. तस्कर इसे स्थानीय दुकानदारों से 400 से 500 रुपये में खरीदते हैं और नेपाल में यही खाद करीब 1600 रुपये (2000 नेपाली रुपये) में बेचते हैं. मोटे मुनाफे के चलते तस्करी पर लगाम लगाना मुश्किल होता जा रहा है.

किसान हो रहे परेशान

तस्करी की वजह से भारतीय किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है. ग्रामीण इलाकों में किसान घंटों दुकानों के बाहर लाइन लगाते हैं, लेकिन उन्हें खाद के खाली हाथ लौटना पड़ता है. इससे खेती प्रभावित हो रही है.

प्रशासन ने दिए सख्ती के संकेत

इस मामले में उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने कहा कि तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस, एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) और कस्टम विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई की जाएगी. सीमा के पास मौजूद अवैध गोदामों की पहचान की जाएगी और वहां से तस्करी की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी. इसके साथ ही खाद बेचने वाले दुकानदारों की जांच की जा रही है. यदि किसी दुकानदार के खिलाफ नियमों के उल्लंघन या तस्करों को खाद बेचने के सबूत मिलते हैं, तो उसका लाइसेंस तुरंत रद्द कर दिया जाएगा.

English Summary: India Nepal border subsidized fertilizer smuggling hundreds of urea bags crossing daily Nepal selling at high price
Published on: 25 June 2025, 06:06 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now