बस्तर के जंगलों का ‘खुला औषधालय’ खतरे में! मंजूर गोड़ी समेत कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां विलुप्त होने की कगार पर Escorts Kubota ने मनीष शर्मा को एग्री बिजनेस का प्रेसिडेंट नियुक्त किया, ट्रैक्टर और Agri Business की संभालेंगे जिम्मेदारी धान की फसल के लिए Dhanuka Agritech Limited ने पेश किया “Polin” फफूंदनाशी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 14 February, 2023 7:30 PM IST
किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम

राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान पटना के द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, मानपुर में चार दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं एकीकृत बागवानी मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्याज की उन्नत उत्पादन तकनीक एवं कटाई उपरान्त प्रावधन की जानकारी दी गई. इस कार्यक्रम में लगभग 30 से ज्यादा किसान भाईयों ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजी कुमार, वरीय वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र, द्वारा किया गया. उन्होंने बताया की इस क्षेत्र में प्याज की खेती के उत्पादन की प्रबल संभावना है, 

जिसे वैज्ञानिक विधि के द्वारा अच्छे से उगाया जा सकता है. इस दौरान एनएचआरडीएफ पटना केंद्र के प्रभारी डॉ. एच. एम. सिंह ने किसानों को खरीफ प्याज के उत्पादन की जानकारी देते हुए बताया कि गया जिले के किसान आधुनिक तरीके से खरीफ प्याज की खेती कर अच्छा उत्पादन कर अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं. इस कार्यक्रम में डॉ. देवेन्द्र मण्डल, डॉ. अशोक कुमार और डा. अनिल कुमार आदि लोग भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ेंः प्याज के दाम सातवें आसमान पर, भाव हुआ 50 रूपये किलो

बता दें कि खरीफ प्याज की पैदावार अक्टूबर से नवंबर महीने के बीच होती है. इस प्याज का बाजार में रेट कम से कम 40 से 60 रुपए प्रति किलो रहता है. यही वजह है कि किसानों को खरीफ प्याज की खेती से काफी अच्छी कमाई हो जाती है.

English Summary: Inauguration of four day training on onion in Patna
Published on: 14 February 2023, 05:58 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now