Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 21 May, 2022 12:57 PM IST
Farmers Insurance Update

भारत किसानों का देश है यहाँ पर अभी भी पचास फीसद से ज्यादा लोग गाँव में रहते हैं और अपने जीवन यापन के लिए खेती पर निर्भर हैं और यही खेती किसानों को एक तरफ सुकून देती है तो दूसरी तरफ तकलीफ भी बहुत देती है. खेती किसानी में मौसम का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान होता है अगर मौसम सही रहता है तो किसानों की फसल खूब अच्छी होती और वहीं अगर मौसम ख़राब हुआ तो फसल में नुकसान होना तय है.

और इसी नुकसान के बारे में हम आए दिन सुनते रहते हैं. राजस्थान के सवाई माधोपुर ज़िले में मौसम ख़राब होने के चलते वर्ष 2021 में खरीफ की फसल ख़राब हो गई थी. किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बजाज आलियांज बीमा कंपनी से बीमा कराया था आज बात करेंगे उसी से जुड़े कुछ आकड़ों के बारे में..

किसानों को मिले मुआवजे से जुड़े कुछ आंकड़े:

सम्पूर्ण सवाई माधोपुर में किसानों द्वारा 3 करोड़ 57 लाख 52 हज़ार की राशि जमा कराई गई. जबकि कंपनी द्वारा 12 करोड़ 97 लाख 1000 रूपये की राशि 19,820 किसानों के खाते में जमा करायी गई.

तहसील स्तर पर जमा की गई राशि:

  • जिले की तहसीलों की बात करें तो बामनवास तहसील में किसानों द्वारा बीमा का प्रीमियम 37 लाख 25000 जमा कराया गया जबकि बीमा कंपनी द्वारा 93 लाख रूपये 1584 किसानों के खाते में जमा कराये गए. 

  • बौंली तहसील की अगर बात की जाये तो किसानों द्वारा 68 लाख बीमा प्रीमियम की राशि जमा की गई और कंपनी के द्वारा 4907000 रूपये मुआवजे  के तौर पर कुल 2443 किसानों के खाते में जमा किये गय

ये भी पढ़ें: Bihar: जल जीवन हरियाली योजना से किसानों को मिलेगी 75% की सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

  • चौथ का बरवाड़ा तहसील में 58 लाख 78 हज़ार की राशि किसानों ने  बीमा प्रीमियम के रूप में जमा करायी. कंपनी ने 73 लाख एक 1000 हज़ार रूपये की राशि कुल 4302 किसानों के खतों में जमा करायी गई.

  • खंडार तहसील 47 रूपये की राशि किसानों ने जमा की कंपनी के द्वारा 16 लाख रूपये का लाभ कुल 439 किसानों को दिया गया.

ये थे 2021 में हुए राजस्थान में किसानों के नुकसान और उन्हें बीमा कंपनी के द्वारा दिए गए मुआवजे के आंकड़े

English Summary: In 2021 How many farmers get benefit of pradhanmantri fasal bima yojana
Published on: 21 May 2022, 01:11 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now