Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 May, 2019 5:58 PM IST

मौसम के बदलते करवट का असर कृषि क्षेत्र में संकट के बादल दिखाई दे रहे हैं क्यूंकि मॉनसून के आने में देरी होने की वजह से इसका सीधा असर कृषि पर ही पड़ता है और कृषि से जुड़ी सबसे मुख्य क्षेत्र पशुपालकों के ऊपर भी पड़ रहा है, और कुछ राज्यों में दूध कंपनियों ने अपने दूध के मूल्य भी बढ़ा दिए हैं जिससे आम जनता पर भी इसका असर पड़ रहा है. कई पशुपालकों ने मानसून की ऐसी मार देखते हुए भविष्य में  चारे  के उपलब्धता पर संकट जताया है पिछले कुछ सालों की बात करें तो चारे के मूल्य में भी 15 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है क्योंकि जिस  प्रकार से मानसून का अंदेशा है ऐसे में हरे या सूखे चारे की उपलब्धता भविष्य में बहुत बड़ा संकट बन सकता है.

दुग्ध का उत्पादन एवं विपणनन करने वाली सभी कम्पनियोँ ने इस पर गहरी चिंता जताते हुए बताया की अगर मानसून समय पर नहीं आया तो सूखे या हरे चारे की उपलब्धता पर भारी संकट आ सकता है और इसका सीधा असर दुग्ध के उत्पादन पर पड़ता है क्यूंकि पशुओं को उचित मात्रा के अनुसार अगर चारा नहीं उपलब्ध किया गया तो दुग्ध उत्पादन में बड़ा संकट आ सकता है जैसा की चारे में तेल रहित चावल की भूसी 61 फीसदी, राइस पॉलिस फाइन 22 फीसदी, गुड़ 82 फीसदी और मक्का 63 फीसदी महंगे हुए हैं। 

इससे पशु आहार की कीमतों में 15 फीसदी बढ़ोतरी हुई है।  जीसीएमएमएफ ने कहा, 'इसी तरह हरे चारे के दाम इस बार गर्मियों में 100 फीसदी तक बढ़ गए हैं। दूध उत्पादन की लागत में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए गुजरात की सभी सदस्य दूध यूनियनों ने पिछले कुछ महीनों के दौरान दूध की खरीद के दाम प्रति किलोग्राम फैट 30 से 50 रुपये बढ़ाए हैं। इससे हमारे दूध उत्पादकों को नए पशु लाने और दूध उत्पादन बनाए रखने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। ऐसे कुछ स्कीमों से पशुपालकों को लाभ दिया जायेगा साथ समय पर मानसून के आने से ही चारे पर्याप्त उपलब्धता से ही पशुओं के लिए संकट के बादल छंट सकते हैं  जैसा की दक्षिण भारत की बात करें तो मॉनसून की शुरुआत हो गई है तो उम्मीद है की भारत के अन्य राज्यों में भी मानसून अपना असर जल्दी दिखाए.   

English Summary: If it will be not available on time, can be huge dairy crisis
Published on: 29 May 2019, 06:16 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now