Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 8 October, 2020 7:21 PM IST

हिमाचल प्रदेश की सरकार ने लाखों बागवानों के लिए एक अहम कदम उठाया है. दरअसल, आगामी वित्तीय वर्ष से लाखों बागवानों को सब्सिडी की कीटनाशक दवाएं नहीं मिलेंगी. बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने दवा खरीद गड़बड़ी को रोकने के लिए यह अहम कदम उठाया है. अब बागवान खुले बाजार से खुद पसंद की कीटनाशक दवाएं खरीद सकेंगे. इन दवाओं पर तय की गई सब्सिडी बागवानों के खाते में सीधे डाली जाएगी. इस फैसले से लघु और मध्य, दोनों बागवानों को अधिक लाभ मिलेगा. इस संबंध में बागवानी विभाग के सचिव ने निदेशक को पत्र संख्या एचटीसी-एफ(11)-42017 जारी किया है.  

जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल प्रदेश की सरकार हर सीजन में करोड़ों की कीटनाशक दवाएं खरीदती है. मगर अक्सर बागवान दवाओं की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाते रहे हैं. कई बार दवाएं न मिलने की शिकायतें भी की गई हैं. इस पूरी व्यवस्था को लेकर अच्छी खासी कसरत करनी पड़ती थी, तो वहीं दवाओं के लिए गोदाम भी रखने पड़ते थे. इसके अलावा दवाओं के वितरण के लिए केंद्र खोले जाते थे और उन पर कर्मचारियों की भी तैनाती करनी पड़ती थी.

मगर अब नई व्यवस्था के मुताबिक, अब बागवानों को न तो दवाओं की खरीद करनी होगी और न ही बुनियादी ढांचे की जरूरत रहेगी. अब बागवान अपनी आवश्यकता के हिसाब से दवाएं खुले बाजार से खरीद सकेंगे.

खास बात है कि राज्य सरकार सिर्फ 1 हेक्टेयर पर अधिकतम 4 हजार की सब्सिडी बागवानों के खाते में सीधे डालेगी. अगर किसी बागवान के पास ज्यादा जमीन है, तब भी सिर्फ 4 हजार ही सब्सिडी प्रदान की जाएगी. इसके लिए बागवानों को दवाओं के बिल बागवानी विभाग के पास जमा कराने होंगे.

English Summary: Himachal Pradesh gardeners will get pesticide subsidy directly in the account
Published on: 08 October 2020, 07:23 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now