Unnat Krishi Mela: रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आगाज़, हजारों किसानों का महासंगम 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल PM Kisan की 23वीं किस्त चाहिए? तो जल्द ही करें यह जरुरी काम, वरना अटक जाएगा पैसा! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 2 March, 2021 4:23 PM IST

महंगाई की मार से बेहाल हो रही जनता को कहीं भी राहत की बयार नजर नहीं आ रही है. पहले पेट्रोल-डीजल की कीमत में आई तेजी, फिर एलपीजी सिलेंडर की कीमत में आई उछाल, फिर पीएनजी व सीएनजी की कीमतों ने लगाई छलांग, और अब खबर है कि सब्जी बनाने के इस्तेमाल में लाया जाने वाला पाम तेल भी महंगा हो गया है.

10 दिनों में यह दूसरी मर्तबा है, जब पाम तेल की कीमत में वृद्धि दर्ज की गई है. लिहाजा, अब तेल की कीमत में आई वृद्धि से आम जनता पर क्या प्रभाव पड़ता है. यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन उससे पहले हम आपको उन सभी कारणों के बारे में बताए चलते हैं, जिसके चलते पाम तेल की कीमतों में इजाफा दर्ज किया जा रहा है.

स्टॉक में कमी 

तेल की कीमतों में आई उछाल को लेकर संगठन सॉल्वेंट एक्स्ट्रैटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक डॉ. बी.वी. मेहता कहते हैं कि सूर्यमुखी और तेल का स्टॉक कम होने की वजह से इनकी कीमतों में इजाफा दर्ज किया गया है. खैर, अब इनकी कीमतों में इजाफे का यह सिलसिला कब तक जारी रहेगा. यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा.

वहीं, सूर्यमुखी की फसल यूक्रेन में 50 लाख टन कम हो गई है. इसके इतर इंडोनेशिया और मलेशिया में भी तेल के स्टॉक में कमी आई है. उधर, बीते कुछ दिनों  में भारत में फसलों की आवक में भी कमी आ गई है. जिसके चलते इनके दाम में इजाफा दर्ज किया जा रहा है.  

इसके इतर तीसरा कारण फसलों की कटाई में हो देरी भी है, जिसके चलते बाजार में इन तेलों के दाम में उछाल दर्ज किया जा रहा है. हालांकि, सोमवार को मल्टी कॉमोडिटी एक्सचेंज में तेल की कीमत में नरमी दर्ज की गई थी. सीपीओ के मार्च अनुबंध में 1,055 रुपये प्रति 10 किलो पर कारोबार चल रहा.

 

English Summary: Hike in the price of palm Oil
Published on: 02 March 2021, 04:33 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now