प्याज के दाम लगातार आसमान दाम छू रहा है. विशेषज्ञों के मुताबिक, अभी इसमें राहत मिलने के आसार नहीं हैं. अभी प्याज की कीमतों में तेजी का यह सिलसिला जारी रहेगा और लगातार इससे आम जनता मुहाल होते रहेंगे. खुदरा बाजार में अभी प्याज के दाम 50 रूपए किलो है. वहीं, मंडियों में अभी-भी प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं.
देश के सबसे बड़ी प्याज मंडी में इसका थोक रेट 1,000 से लेकर 28,00 तक क्विंटल तक रहा है, जबकि पिछले मार्च माह में इसका दाम 1,450 रूपए था. वहीं, महाराष्ट्र के लोदन मंडी में प्याज के दाम 3600 रूपए पर बरकरार रहा. पंढरपूर में भी प्याज के दाम 3400 रूपए रहा था. ऐसे में माना जा रहा है कि प्याज के दाम में यह तेजी बरकरार रहेगी. फिलहाल, प्याज की इन बढ़ती कीमतों पर कब तक ब्रेक लग पाएगा यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन उससे पहले हम आपको बताते चले कि मंडी के कारोबारी संगठन प्याज की इन बढ़ती कीमतों पर क्या कहते हैं.
-
गौमूत्र से सालाना कमाएं 60,000 रूपये
गौमूत्र विभिन्न रोगों के उपचार में सहायक होता है. वहीं गोबर का प्रयोग घर की साफ-सफाई के लिए किया जाता है. ऐसी कई खबरें तो आपने खूब पढ़ी होंगी. लेकिन…
यहां हम आपको बताते चले कि महाराष्ट्र के प्याज उत्पादक संगठन के अध्यक्ष दिघोले ने बताया कि अभी प्याज की कीमतों में तेजी का यह सिलसिला जारी रहेगा, चूंकि पिछले साल के मुकाबले इस साल मंडी में प्याज की आवक कम हुई है, जिसके चलते प्याज की कीमतों में तेजी का सिलसिला शुरू हो चुका है.
क्यों हुई फसलों की आवक कम
वहीं फसलों की आवक क्यों हुई कम? इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए दिघोले कहते हैं कि इस साल बेमोसम बारिश की वजह से काफी मात्रा में फसल बर्बाद हुई है, जिसके चलते मंडी में पर्याप्त मात्रा में फसलों की आवक नहीं हो पाई है, नतीजतन, प्याज की कीमतों में लगातार वृद्धि की यह कड़ी जारी है.
दिघोले बताते हैं कि आमतौर पर 1 एकड़ में 120 क्विंटल प्याज पैदा होता है, लेकिन इस वर्ष बेमौसम बारिश की वजह से तकरीबन 45 क्विंटल प्याज बर्बाद हो गई, जिससे चलते काफी मात्रा में प्याज को फेंक दिया गया और किसानों को आर्थिक रूप से बहुत नुकसान हुआ, लिहाजा अब इन प्याज की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है.
आखिर कितनी हुई बारिश
वहीं, अब सवाल है कि आखिर कितनी बारिश हुई है, जिसके चलते इतनी अत्याधिक मात्रा में प्याज की फसलें बर्बाद हुई है. दिघोले के मुताबिक, महाराष्ट्र के नासिक, अहमदानगर व शोलपुर जिले में प्याज की सबसे ज्यादा खेती होती है, लेकिन इस वर्ष भारी बारिश ने किसानों की पूरी योजनाओं को ही बिगाड़ कर रख दिया है. दिघोले के मुताबिक, 7, 8, 9 और 10 जनवरी को अत्याधिक मात्रा में बारिश हुई थी, जिसके चलते किसानों को फसल बर्बाद हो गई. खैर, अब तक प्याज की कीमतों में नरमी आती है. यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा.
English Summary: Hike in the Price of Onion (1)Published on: 02 March 2021, 06:27 PM ISTMore on this section
बलिया में किसान दिवस: जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठकमहिंद्रा ने लॉन्च किए स्मार्ट लिफ्ट टेक्नोलॉजी के साथ 475 DI MS XP Plus और 575 DI XP Plus ट्रैक्टर हरियाणा के करनाल में 'खेत बचाओ अभियान' के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चौपाल में किया किसानों से सीधा संवाद रबी 2026-27: पानी की उपलब्धता और खेती की आर्थिक स्थिति तय करेगी फसलों का चुनाव और इनपुट की मांग शक्ति वर्धक हाइब्रिड सीड्स ने कुल्लू, हिमाचल प्रदेश में अत्याधुनिक डबल्ड हेप्लोइड (DH) लैब का किया उद्घाटन राशन कार्ड में सदस्य जोड़ना या हटाना है तो क्या करें? जानें शिकायत दर्ज करने का पूरा तरीका अब घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, शुरू हुआ बेहद आसान 'एग्री वेलफेयर पोर्टल' केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की, 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगा अभियान आलू किसानों की बल्ले-बल्ले! कोल्ड स्टोरेज से आलू निकालने पर मिलेगी 20 हजार रुपये तक सब्सिडी की छूट.. आलू की बंपर पैदावार के लिए अपनाएं ‘महावीर जिरोन पावर प्लस’, जानें 6 पोषक तत्वों के फायदे कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!
प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।
Donate now