Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Union Budget 2026-27: बजट की थाली सजी रही, किसान फिर भूखा ही लौटा! Union Budget 2026-27: बजट में किसानों को क्या मिला, जानिए बड़े ऐलान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 28 May, 2020 1:52 PM IST

कोरोना काल में लॉकडाउन की मार झेल रहे किसानों के लिए समस्याएं कम होती दिखाई नहीं दे रही. पहले से ही घाटा सह रहे किसानों को चक्रवात का डर सताने लगा है. पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा में आए चक्रवात तूफान के कारण किसानों के नुकसान की खबरे अभी चल ही रही थी कि अचानक अब केरल के निकट अरब सागर में एक और चक्रवात के आने की प्रबल संभावना बन रही है. लिहाजा वहां के किसानों अब चिंता में आ गए हैं.

गुजरात में होगा अधिक नुकसान

विशेषज्ञों के मुताबिक केरल के निकट अरब सागर में बनने वाले चक्रवात का प्रभाव सबसे अधिक गुजरात पर पड़ेगा. यहां 5.8 किमी साइक्लोनिक सर्कुलेशन पैटर्न बन रहा है, जो अगले 5 दिनों में भयंकर चक्रवात का रूप लेकर गुजरात के पोरबंदर और सौराष्ट्र आदि क्षेत्रों में भारी तबाही मचा सकता है. 80 किमी प्रतिघंटा की गति से भी तेज चलने वाली हवाओं के कारण किसानों की पूरी मेहनत तहस-नहस हो सकती है.

अगले पांच दिन महत्वपूर्ण

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात को लेकर फिलहाल कुछ भी सपष्ट कहना कठिन है, लेकिन अगर अगले पांच दिनं में स्थिती नहीं बदली तो भयंकर चक्रवात के आने का अंदेशा है. फिलहाल 30 मई के बाद ही कुछ भी कहना सही होगा, लेकिन लोगों को सचेत रहने की जरूरत है.

इन क्षेत्रों में हुआ अधिक नुकसान

गौरतलब है कि अम्फान के कारण अभी कुछ दिनों पहले ही पश्चिम बंगाल के सुंदरबन, हिंगलगंज एवं हुगली आदि जगहों पर किसानों को भारी नुकसान हुआ था. वहीं ओडिशा में भद्रक एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में आम के पेड़ तबाह हो गए थे.

(आपको हमारी खबर कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें. इसी तरह अगर आप पशुपालन, किसानी, सरकारी योजनाओं आदि के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो वो भी बताएं. आपके हर संभव सवाल का जवाब कृषि जागरण देने की कोशिश करेगा)

ये खबर भी पढ़े: Pm-kisan के लाभार्थी किसानों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 45 लाख किसानों को मिलेगा सस्ते दरों पर KCC लोन !

English Summary: high possibilities of cyclone in Arabian sea storm will hit gujarat and these areas
Published on: 28 May 2020, 01:55 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now