RFOI Award 2025: UP के सफल किसान मनोहर सिंह चौहान को मिला RFOI अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI - First Runner-Up: सफल किसान लेखराम यादव को MFOI Awards 2025 में मिला RFOI-फर्स्ट रनर-अप अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI Award 2025: केरल के मैथ्यूकुट्टी टॉम को मिला RFOI Second Runner-Up Award, 18.62 करोड़ की सालाना आय से रचा इतिहास! Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 March, 2019 4:40 PM IST

छत्तीसगढ़ के रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय फूलों की प्रजाति पर नए तरह के आविष्कार करने में लगा हुआ है। इसी कड़ी में कॉलेज परिसर के पॉलीहाउस में सेंवती फूलों की खेती को करने का कार्य हुआ है। दरअसल पॉलीहाउस में सेंवती फूल की खेती में सेंवती फूल के प्रयोग ने सभी को हैरानी में डाल रखा है। पूरी प्रक्रिया में गार्डन में फूल के 2 हजार से ज्यादा गुच्छे मिले हैं। अगर सेवंती फूल की बात करें तो इसकी ऊंचाई पांच फुट से ज्यादा हो सकती है। नये प्रयोग के पौधे की ऊंचाई कुल पांच फुट से ज्यादा होती है और फसल को तैयार होने में कुल एक महीने से ज्यादा का वक्त लगता है। दरअसल विश्वविद्यालय फूल पर हुए इस सफल प्रयोग को देखकर इसकी खेती का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। आधे एकड़ में हुई सेवंती के फूल की खेती से अच्छी कमाई हुई है।

लूज फूल के रूप में उपयोग

विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार सेंवती के फूलो का उपयोग लूज फूल के रूप में किया जाता है। इनकी कीमत बाजार में कम ही होती है। इसको यहां पर सजावटी और मार्केटिंग फूलों के लिए तैयार किया जाता है। इसके लिए पौधे की प्राकृतिक अवस्था को कृत्रिम रूप में बदलने का कार्य किया गया है। यहां पर पॉली हाउस के अंदर इस फूल को अलग-अलग रंगों में विकसित किया गया है। पॉली हाउस में सेंवती की सफेद रंग, पीला, हरा, गुलाबी और अन्य फूलों की खेती को किया गया है। इस पॉली हाउस में सुरक्षात्मक जैसा एक विशेष आवरण होता है और उपकरणों की सहायता से यहां के अंदर के तापमान, आदर्ता और प्रकाश को आप आसानी से नियंत्रित कर सकते है। इसका काफी बेहतर परिणाम सामने आया है।

फोटो पीरियड में बदलाव हुआ

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने जानकारी दी कि यहां पर जो पॉली हाउस है उसमें पांच सेंटीमीटर ऊंचे पौधे लगाए गए हैं। इसके बाद सामान्य ऊंचाई को बढ़ाने के लिए सूरज की रोशनी के अलावा करीब पांच से छह घंटे तक अतिरिक्त रोशनी देने का कार्य किया गया है। इन पौधों को सुबह से रात तक बल्ब की रोशनी उपलब्ध करवाई गई है। ज्यादा समय तक सेंवती के फूलों को प्रकाश मिल जाने से उनके फोटो पीरियड में बदलाव हो गया है। इसका यह नतीजा निकला कि पौधे कि ऊंचाई तो बढ़ गई लेकिन उनपर फूल नहीं आए है।

English Summary: Here the cultivation of Sevanti flower in the light of CFL
Published on: 11 March 2019, 04:43 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now