Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 13 January, 2021 5:51 PM IST
Hema Malini

ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर और सांसद हेमा मालिनी ने किसान आंदोलन पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने इस बयान में कहा कि नए किसान बिल के बारे में किसानों को समझ ही नहीं है. वहीं किसान इन कानूनों को समझना भी नहीं चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि राजधानी में हो रहा आंदोलन किसी के इशारे पर किया जा रहा है. मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए आतुर हैं लेकिन किसान सरकार से बातचीत करना ही नहीं चाहते हैं.

उन्होंने आगे बताया कि दरअसल किसानों को असली मुद्दे के बारे में पता ही नहीं है. वहीं किसान सरकार के साथ बैठकर बातचीत करना नहीं चाहते हैं. गौरतलब हैं कि पिछले 48 दिनों से किसान राजधानी दिल्ली में नए तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं. यहां बैठे किसानों का कहना है कि नए कृषि कानून के कृषि क्षेत्र देश के कुछ बड़े उद्योगपतियों के आधिपत्य में चला जाएगा. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट अगले आदेश तक इन नए कृषि कानूनों पर रोक लगा चुका है.

अपने एक इंटरव्यू में हेमा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट इन तीनों कानूनों पर रोक लगा चुका है इसके बावजूद भी आंदोलनरत किसान शांत नहीं हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि किसानों को इन बिलों के बारे में कुछ भी पता नहीं है. वहीं वह बिलों को समझना भी नहीं चाहते हैं. जबकि सरकार पंजाब के किसानों से बैठकर बात करने को तैयार है. आख़िरकार किसानों को इन बिलों से क्या प्रॉब्लम है. 

बता दें कि इससे पहले अभिनेता धर्मेंद्र ने आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन किया था. उन्होंने कहा था कि सरकार को कुछ हल निकालना चाहिए. मैं किसानों की वेदना को देखकर बेहद दुखी हूं. 

English Summary: Hema Malini's big statement on the farmer protest she told whom are the protest
Published on: 13 January 2021, 05:56 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now