Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 19 June, 2022 1:46 PM IST
फिक्स्ड डिपॉजिट्स (Fixed Deposit) की ब्याज दरें

आरबीआई (RBI) के रेपो रेट (Repo Rate) बढ़ाने के बाद से कई निजी बैंकों ने अपने खाताधारकों को खुशखबरी दी है. इन्हीं में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और यस बैंक भी शामिल हैं.

दरअसल इन दोनों ही बैंकों ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट्स (Fixed Deposit) की ब्याज दरें को बढ़ा दिया है. आपको बता दें कि यह ब्याज दरें 2 करोड़ रुपए से कम के एफडी पर लागू होंगी. इन ब्याज दरों को 17 जून 2022 से लागू कर दिया है.

HDFC बैंक ने बढ़ाई डिपॉजिट पर ब्याज दरें (HDFC Bank hikes interest rates on deposits)

  • HDFC बैंक ने 7 से 29 दिनों की एफडी पर ब्याज (interest on FD) दर 2.50 फीसदी से बढ़ाकर 2.75 फीसदी तक कर दिया है.

  • वहीं 30 दिनों से लेकर 90 दिनों तक की एफडी पर ब्याज अब 3.25 फीसदी मिलेगा.

  • 91 दिन से 6 महीने की एफडी पर 3.75 फीसदी ब्याज

  • 1 से 2 साल की एफडी पर 5.35 फीसदी ब्याज

  • 2 साल से 3 साल की एफडी पर 5.50 फीसदी ब्याज

  • 3 साल से 5 साल की एफडी पर 5.70 फीसदी ब्याज मिलेगा.

Yes Bank में डिपॉजिट पर ब्याज दरें (Interest rates on deposits in Yes Bank)

Yes Bank ने भी अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (fixed deposit) की राशि पर ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है. मिली जानकारी के अनुसार, यस बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट में बढ़ोतरी 1 से 10 साल के मैच्योर डिपॉजिट (mature deposit) पर है. बैंक का इस विषय में कहना है कि अब से सामान्य डिपॉजिट पर ब्याज  3.25 प्रतिशत से 6.50 प्रतिशत तक प्राप्त होगा और वहीं यह ब्याज दर (Rate of interest) वरिष्ठ नागरिकों को 3.75 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत तक मिलेगी.

Yes Bank में ब्याज की दरें (Interest Rates in Yes Bank)

  • यस बैंक में 7 से 14 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.25 प्रतिशत ब्याज

  • 15 से 45 दिनों के डिपॉजिट पर 3.50 फीसदी ब्याज

  • 46 से 90 दिनों के डिपॉजिट पर 4 प्रतिशत ब्याज

  • 3 महीने से 6 महीने पर यह ब्याज दर 4.50 प्रतिशत है.

  • 6 से 9 महीने के डिपॉजिट पर 4.75 फीसदी ब्याज

  • 9 महीने से 1 साल तक के डिपॉजिट पर 5 फीसदी ब्याज दिया जाएगा. ठीक इसी प्रकार से यस बैंक ने अपने सभी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में वृद्धि की है.

English Summary: HDFC and Yes Bank will now get more interest on deposits
Published on: 19 June 2022, 01:51 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now