Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 28 December, 2018 5:12 PM IST

हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए बागवानी विभाग के माध्यम से कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाईं हैं. जिसमें  उन्होंने खेतों में पानी का टैंक बनवाने के लिए विभाग द्वारा 100 फीसदी तक सब्सिडी दे रखी है. वहीं विभाग टपका-फव्वारा व अन्य कृषि सम्बंधित तकनीकों के लिए भी किसानों को 50 से 80 फीसदी तक की सब्सिडी दे रहा है. उन्होंने बागवानी विभाग की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से इनका लाभ उठाने का आह्वान भी किया है.

डीसी यश गर्ग ने कहा है कि अकेला किसान जब खेत के लिए जरूरी बीज-खाद व अन्य उत्पाद खरीदता है तो यह वस्तुएं उसे महंगी मिलती हैं. जबकि अन्य किसानों के साथ समूह बनाकर जब वह वस्तुएं खरीदता है तो वही वस्तुएं उसे सस्ती भी मिलती है. उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक समूह का गठन कर प्रदेश सरकार की नीति के तहत विभिन्न योजनाओं पर 90-100 प्रतिशत तक सब्सिडी का पूरा लाभ उठाएं  ताकि कृषि का स्तर और ऊपर उठ सके.

इस योजना में किसानों के समूह का बागबानी विभाग द्वारा निशुल्क पंजीकरण करवाया जा रहा है. जिसके लिए उन्हें अपनी जेब से एक भी पैसा नहीं देना पड़ेगा. पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष पराली जलाने के मामलों में 50 फीसदी से भी अधिक कमी दर्ज की गई है.

English Summary: haryana rohtak good news government get 90 subsidy on horticulture farmers
Published on: 28 December 2018, 05:14 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now