आपकी थाली में परोसे जाना वाला अनाज आप तक पहुंचने से पहले किन-किन प्रक्रियाओं से होकर गुजरता है, यह तो आपको पता ही होगा, लेकिन जब हमारे किसान भाई अनाज की पैदावार मुकम्मल कर लेते हैं, तो उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अनाज के भंडारण की होती है.
अगर अनाज का भंडारण ही सही से नहीं किया जाएगा, तो हमारे किसान भाइयों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा, लिहाजा यह हर किसान की कोशिश रहती है कि उसके द्वारा उगाए जा रहे अनाज का भंडारण सही से हो सके, लेकिन अफसोस अभी भी कई राज्यों में अनाजों के भंडारण की उचित व्यवस्था नहीं है, जिसका खामियाजा हमारे किसान भाइयों को फसलों के नुकसान के रूप में भुगतना पड़ता है.
-
नए अनाज के भण्डारण के लिए एफसीआई तैयार
फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) द्वारा गेंहू की खरीद तो जारी है पर जिस प्रकार से गेंहू का पिछले स्टॉक को देखते हुए अधिकारी इसे भण्डारण के अनुसार बेचने की…
हरियाणा सरकार ने तैयार किया ये बड़ा प्लान
इस दिशा में हरियाणा सरकार ने बड़ा प्लान तैयार किया है. बता दें कि प्रदेश सरकार ने फसलों के भंडारण के लिए गोदामों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. भंडारण निगम, कृषि विभाग, शुगरफेड एवं नगर समितियों की जमीन पर गोदाम बनाने का फैसला किया है.
बता दें कि मौजूदा समय में किसानों के पास भारी मात्रा में अनाज मौजूद है, लेकिन उसका उचित भंडारण नहीं हो पाने की वजह से किसानों को इसका खामिजाया इसके नुकसान के रूप में भुगतना पड़ रहा है. राज्य सरकार जिस तरह के गोदाम बनवाने जा रही है, उसमें 5 लाख 80 हजार मिट्रिक टन क्षमता तक के अनाज रखे जा सकते हैं.
हरियाणा खरीदता है, सबसे ज्यादा अनाज
हरियाणा और पंजाब...यह दो ऐसे राज्य हैं, जो एमएसपी पर सबसे ज्यादा अनाज खरीदते हैं, लिहाजा अनाज के भंडारण की सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना पंजाब और हरियाणा के किसानों को ही करना पड़ता है, इसलिए अब हरियाणा सरकार ने गोदाम बनवाने का फैसला किया है, और अनाज के भंडारण के लिए गोदामों के निर्माण की पूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
वर्तमान में कितनी है भंडारण क्षमता
वहीं, अगर हरियाणा में अनाज के भंडारण क्षमता की बात करें तो अभी प्रदेश में 11 गोदाम चल रहे हैं. इनकी भंडारण क्षमता 2025 लाख मिट्रिक टन है. उधर, अब फसलों की मात्रा को देखते हुए गोदामों को बढ़ाने का फैसला किया गया है.
English Summary: Haryana Govt made a plane for Grain storagePublished on: 09 March 2021, 04:55 PM ISTMore on this section
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की, 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगा अभियानआलू किसानों की बल्ले-बल्ले! कोल्ड स्टोरेज से आलू निकालने पर मिलेगी 20 हजार रुपये तक सब्सिडी की छूट.. आलू की बंपर पैदावार के लिए अपनाएं ‘महावीर जिरोन पावर प्लस’, जानें 6 पोषक तत्वों के फायदे खुशखबरी! सरकारी कर्मचारियों को ₹15,000 की ब्याजमुक्त मदद, जानें पात्रता और नियम अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस: बस्तर की जनजातीय महिलाएं, जिनके श्रम पर टिका है खेत, जंगल और परिवार का संसार केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर दिल्ली-एनसीआर से बाहर पहली बार विजयवाड़ा में 'राष्ट्रीय सरस मेला': 15 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी शुभारंभ दिल्ली में सम्मानित होगी बस्तर की कलम, डॉ. राजाराम त्रिपाठी को मिलेगा 'शिल्पी चड्ढा स्मृति श्रेष्ठश्री पत्रकार सम्मान-2026' कुकरमुत्तों की तरह खुल रहे फर्जी कृषि कॉलेजों पर लगेगी लगाम, जल्द बनेगी एग्रीकल्चर काउंसिल- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह दिवाली से पहले किसानों को मिलेंगे ₹5,000! सूखे से प्रभावित किसानों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान एग्रीविजन–2026 के 10वें राष्ट्रीय अधिवेशन का नई दिल्ली में आयोजन कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!
प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।
Donate now