Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 1 April, 2020 2:08 PM IST

कोरोना वायरस के संकट के चलते हरियाणा सरकार ने एक अहम फैसला किया है. अब खाकी राशन कार्डधारकों को भी मुफ़्त राशन की सुविधा दी जाएगी. बता दें कि अभी तक गुलाबी और पीले कार्डधारकों को मुफ़्त राशन मिल रहा है. लॉकडाउन की स्थिति में जनता को कई परेशानी न हो, इसलिए केंद्र और राज्य सरकार ने एकसाथ मिलकर 1 अप्रैल से खाकी राशन कार्डधारकों को भी मुफ़्त में राशन देने का फैसला किया है.

27 लाख से अधिक लाभार्थी

सरकार के इस फैसले पर लगभग 48 करोड़ रुपए का खर्च होगा, जिससे 3  श्रेणियों के लगभग 27 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा. सरकार का लक्ष्य है कि इन सभी परिवारों को 5 अप्रैल तक राशन बांट दिया जाए. बता दें कि सरकार ने मजदूरों का पलायन रोकने के लिए यह अहम फैसला लिया है. हर जिले के लिए 1-1 करोड़ रुपए देने पर मुहर लगाई है, जो कि जिले के डीसी को दी जा चुकी है.

कृषि और उद्योग की रीड़ की हड्डी हैं बाहरी मजदूर

सरकार का मानना है कि राज्य में कृषि और उद्योग की रीड़ की हड्डी बाहरी मजदूर हैं, ऐसी स्थिति में उन्हें हर सुविधाएं मिलनी चाहिए. खास बात है कि जहां मजदूरों को खाना नहीं पहुंच पाएगा, वहां रोडवेज की बसें सीटें हटाकर मोबाइल मार्केट के तौर पर उपयोग में लाया जाएगा. इसके साथ ही ग्राम पंचायतों को सैनेटाइज़ किया जाएगा. बिना बजट वाली पंचायतों को 20 हजार रुपए दिए जाएंगे.

इन विषय पर हुई चर्चा

राज्य में कई पंचायतों ने गांव में सैनेटाइज़ेशन करवाया है, जो एक बहुत सराहनीय काम है.

हरियाणा में 1 हजार पंचायतें ऐसी हैं, जिनका कोई बजट नहीं रखा जाता है.

गांव को इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के साथ मिलकर सैनेटाइज़ किया जाएगा.

सरकार मजदूरों तक हर ज़रूरत का सामान पहुंचाएगी.

उद्यमियों का निर्देश दिया गया है कि सभी मजदूरों के खाते में वेतन भेजा जाए.

आपको बता दें कि हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने मंत्रिमंडल बैठक की, जिसमें  कोरोना वायरस को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. सरकार का कहना है कि बेघर लोगों और बाहरी मजदूरों को भोजन और आश्रय की पूरी सुविधा दी जाएगी. इसके लिए लगभग 467 राहत शिविर लगाए जाएंगे.

English Summary: haryana government will give free ration to khaki ration card holders
Published on: 01 April 2020, 02:12 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now