आजकल किसान भाई अधिक आय अर्जित करने हेतु पारंपरिक फसलों की खेती के साथ ही बागवानी भी कर रहे हैं. उनका एकमात्र उद्देश्य यही है कि उनकी आय में इजाफ़ा हो सकें, सरकार वर्ष २०२२ तक किसानों की आय दुगुनी करने के लिए नए फैसले ले रही है. इस लेख में पढ़ें अरूणाचल प्रदेश सरकार के उस फैसले के बारे में जिसके अन्तर्गत किसान भाइयों के लिए ३०० करोड़ रूपए का प्लान तैयार किया है. सरकार के इस फैसले के बारे में विस्तार से जानिएं .
अरूणाचल प्रदेश की पेमा खाड़ू सरकार ने बागवानी क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले किसानों की आय को दोगुना करने के लिए ३०० करोड़ रूपए का बजट तैयार किया है. प्रदेश सरकार की तरफ से बागवानी क्षेत्र से जुड़े किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ६० करोड़ रूपए का बजट भी आवंटित किया गया है.
-
मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना के तहत किसानों को सौगात, मिर्च की खेती पर 50 प्रतिशत अनुदान
धान-गेहूं के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के बाद अब बिहार सरकार बहुत जल्द ही मिर्च उगाने वाले किसानों को सहायता दे सकती है. इस बात के संकेत सरकार ने सुपौल…
गृह मंत्री का क्या है कहना
प्रदेश के गृह मंत्री बमांग फैल्किस के अनुसार, बागवानी क्षेत्र से जुड़े किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए इस योजना में तीन तरह के घटकों को शामिल किया है, जिसमें बैंक ऋण, सब्सिडी, लाभार्थियों का योगदान शामिल है. वहीं, बागवानी क्षेत्र से जुड़े किसानों के संवर्धन के लिए सस्ती दर पर बैंक लोन की सुविधा भी मुहैया करवायी जा रही है, ताकि उन्हें सिंचाई व कृषि से संबंधित कोई भी उपकरण खरीदने में कोई समस्या ना हो.
बिना गारंटी के मिलेगा लोन
इसके अलावा किसान भाइयों को आर्थिक तौर पर सशक्त करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने बिना गारंटी के लोन देने का भी प्रावधान किया है. प्रदेश के डेढ़ लाख किसान बिना गारंटी के लोन प्राप्त कर सकते हैं.
इतना ही नहीं स्वयं सहायता समूह के लोग 10 लाख रूपए तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं. यह फैसला महज किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से लिया जा रहा है, ताकि आगामी २०२२ तक किसान भाइयों की आय दोगुनी हो सकें.
कृषि संबंधित समस्त ख़बरों के लिए पढ़ते रहिएं कृषि जागरण हिंदी पोर्टल की ख़बरें.
English Summary: Government prepared a budget of 300 crores for the farmers of horticulture sectorPublished on: 24 August 2021, 06:35 PM ISTMore on this section
NHRDF ने मशरूम उत्पादन एवं कटाई उपरांत प्रबंधन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजनMahindra Tractor Sales: अक्टूबर 2026 में महिंद्रा ने बेचे 62,626 ट्रैक्टर, निर्यात में 40% की शानदार बढ़ोतरी Desi Cow Subsidy: देसी गाय पालने वाले पशुपालकों को हर महीने मिलेंगे ₹900, आगे जानें योजना के बारे में सबकुछ.. अब एक गाय से होंगे कई बछड़े! बनासकांठा में 325 करोड़ का अनोखा सेंटर, पूरी खबर पर नजर डालें… राष्ट्रीय एकता दिवस: अखंड भारत का सपना और बिखरते समाज की हकीकत; सरदार पटेल की मूर्ति से नहीं, विचारों से बनेगी राष्ट्रीय एकता किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! धान बेचने की तारीख का ऐलान, इन 13 जिलों में शुरु होगी खरीद, यहां पढ़ें पूरी खबर.. बलिया में स्वर्गीय बाबू मैनेजर सिंह की स्मृति में लगा भव्य किसान मेला, कृषि मंत्री ने बांटी बीज किट कृषि विश्वविद्यालय में 2 नवंबर से लगेगा अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी पारिजात इंडस्ट्रीज ने गेहूं में चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों के नियंत्रण के लिए लॉन्च किया डबल-एक्शन हर्बीसाइड ‘कॉन्टेक्स्ट’ दिल्ली देहात में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों से किया सीधा संवाद कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!
प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।
Donate now