Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 5 March, 2023 3:38 PM IST
Nano DAP: भारत सरकार ने नैनो DAP को दी मंजूरी, किसानों को मिलेगा लाभ

भारत सरकार देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई प्रयास कर रही है, जिसके लिए वह समय-समय पर आमजन से लेकर किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाओं की घोषणाएं करती हैं. इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए भारत सरकार ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए नैनो डाइ अमोनियम फास्फेट यानि कि डीएपी (DAP) को मंजूरी दे दी है. जिससे वाकई में अब किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.  

कीमत के साथ वजन कम

जहां पहले किसानों को 50 किलो की नैनो डीएपी की बोरी खरीदनी पड़ती थी, वहीं अब इसकी जगह 500 एमएल की नैनो डीएपी की बोतल आ गई है. वहीं खबरों की मानें तो 50 किलो नैनो डीएपी की बोरी की कीमत 1350 रुपए है, वहीं नैनो डीएपी की कीमत इसकी आधी यानि कि 500 से 600 रुपए होगी.

केंद्रीय केमिकल और फर्टिलाइजर्स मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन आत्मनिर्भर भारत के तहत, यह सफलता किसानों को अत्यधिक लाभ देने वाली है. अब एक बैग DAP भी, एक बोतल DAP के रूप में मिलेगा".

किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

सरकार की मंजूरी के बाद इसका सीधा लाभ किसानों को मिलने वाला है. बता दें कि अभी तर किसान खाद के लिए डीएपी की भारी बोरी को उठाते रहे हैं. लेकिन नैनो डीएपी के आने से ढुलाई का बोझ तो कम होगा ही साथ में किसानों की जेब का बोझ भी कम होगा.

English Summary: Government of India approves Nano DAP, farmers will get benefit
Published on: 05 March 2023, 03:47 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now