Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 7 April, 2020 3:18 PM IST

कृषि और किसान कल्याण विभाग ने कीटनाशक की बिक्री तथा इसका स्टाक रखने या प्रदर्शित करने के लिए दुकानदार के पास बीएससी एग्रीकल्चर में स्नातक की डिग्री होना व खाद और बीज विक्रेताओं के लिए डीएईएसआई (डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विस फार इनपुट डीलर्स प्रोग्राम) का 1 वर्ष का डिप्लोमा होना अनिवार्य कर दिया था.

10वीं पास युवा भी कर सकते है अप्लाई

लेकिन अब उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिला के कृषि अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने कहा है कि, “अब खाद और बीज की दुकान खोलने के लिए किसी भी प्रकार की कोई डिग्री या डिप्लोमा आड़े नहीं आएगा. अब खाद-बीज के दुकान का लाइसेंस लेने के लिए 10वीं पास युवा भी आसानी से अप्लाई कर सकते है. बस उन्हें  इसके लिए कृषि विभाग (Agriculture Department) में 15 दिन की ट्रेनिंग लेनी होगी. जिसके बाद वे आसानी से अपनी दुकान शुरू कर सकते है.”

ध्यान देने योग्य बातें

इसके लिए खाद एवं बीज विक्रेता को लाइसेंस प्राप्त करने हेतु कुछ शर्ते रखी गई है जैसे - एक सामान्य आवेदक का न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम उम्र 45 वर्ष के बीच निर्धारित किया गया है. हालांकि इसके लिए राज्य, केंद्र, बोर्ड या निगम से सेवानिवृत कर्मचारी (Retired employee) की अधिकतम आयु  65 वर्ष रखी गई है. इस ट्रेनिंग प्रोग्राम (Training Program) के एक बैच (Batch)  में करीब 30 से 35 युवाओं को प्रशिक्षण (Training) दिया जाएगा. इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के लिए 'पहले आओ,पहले पाओ' के आधार पर ही आवदेकों को वरीयता दी जाएगी.

English Summary: Good News ! Now people who have passed the tenth to become fertilizer and seed sellers will also get license
Published on: 07 April 2020, 03:21 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now