Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 22 September, 2022 5:01 PM IST
Haryana Farmers

Subsidy Offer: देशभर से अक्सर किसानों द्वारा पराली जलाने की खबरें सामने आती रहती हैं, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है और हर साल लोगों को इसका सामना करना पड़ता है.

खासकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलता है.

यहां कार्बन के कण वाले धुएं के कारण वातावरण में स्मॉग छा जाता है, इससे कारण लोगों को दम घुटाऊं हवा में रहने को मजबूर होना पड़ता है. इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने पराली ना जलाने को लेकर बड़ा फैसला लिया है.

किसानों को पराली नहीं जलाने पर दिया जायेगा 1000 रुपये

दरअसल, हरियाणा सरकार पराली की समस्या से निपटने के लिए किसानों को प्रोत्साहन धनराशि देने जा रही है. इसके तहत राज्य सरकार ने फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम के अंतर्गत सीटू व एक्स सीटू मैनेजमेंट की कवायद तेज कर दी है.

ये भी पढ़ें: पराली का बिजनेस शुरू करके 1 साल में कमाए लाखों रुपए, जानिए कैसे?

इस योजना के तहत किसानों को पराली प्रबंधन के लिये प्रति एकड़ 1,000 रुपये दिए जाएंगे. यहीं नहीं इस योजना के माध्यम से किसानों को 50 से 60 प्रतिशत की सब्सिडी पर कृषि यंत्र भी मुहैया कराया जायेगा. 

इसके लिए किसानों का हरियाणा का मूल निवासी होना जरूरी है. साथ ही इसका लाभ पाने के लिए किसानों को मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा.

English Summary: Good News: Farmers will get 1000 rupees per acre for stubble management, know how to avail benefits?
Published on: 22 September 2022, 05:07 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now