Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 15 February, 2023 12:32 PM IST
इंदौर में आयोजित पहली कृषि प्रतिनिधि बैठक का आज आखिरी दिन

भारत की जी20 अध्यक्षता के अंतर्गत इंदौर में आयोजित कृषि कार्य समूह (एडब्ल्यूजी) की पहली कृषि प्रतिनिधि बैठक (एडीएम) का आज 15 फरवरी को तीसरा दिन यानी की आखिरी दिन है. बता दें कि केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने एडीएम के दूसरे दिन यानी की 14 फरवरी 2023 को आयोजित किये गए सत्र का शुभारंभ किया.

ड्रोन के महत्व पर हुई चर्चा

उद्घाटन सत्र में अपने औपचारिक भाषण के दौरान सिंधिया ने कृषि क्षेत्र में विकास के लिए 3एस टेम्पलेट- अर्थात स्मार्ट, सर्व ऑल और सस्टेनेबल के बारे में उल्लेख किया. उन्होंने भारतीय कृषि विकास गाथा में ड्रोन के महत्व पर भी अपने विचार प्रस्तुत किये.

कृषि कार्य समूह के लिए इश्यू नोट पर दी गईं प्रस्तुतियां

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय (एमओएएंडएफडब्ल्यू) में सचिव ने इश्यू नोट प्रस्तुति के दौरान मुख्य भाषण दिया. खाद्य सुरक्षा व पोषण, जलवायु के प्रति स्मार्ट दृष्टिकोण के साथ टिकाऊ कृषि, समावेशी कृषि मूल्य श्रृंखला और खाद्य प्रणाली तथा कृषि क्षेत्र में आधारभूत परिवर्तन के उद्देश्य से डिजिटलीकरण जैसे चार प्रमुख विषयों को शामिल करते हुए कृषि कार्य समूह के लिए इश्यू नोट पर प्रस्तुतियां दी गईं. सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने इश्यू नोट पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया.

ये भी पढ़ेंः कृषि पारिस्थितिकी तंत्र में 3S रणनीति को अपनाएं: सिंधिया

जी20 के सदस्य देशों और अतिथि देशों ने भी जी20 कृषि एजेंडे पर ध्यान केंद्रित करते हुए अलग से द्विपक्षीय बैठकें कीं. तकनीकी सत्र के बाद, सभी प्रतिनिधियों को ऐतिहासिक मांडू किले के भ्रमण के लिए ले जाया गया.

 

English Summary: G20 MP: Today is the last day of the first agriculture representative meeting held in Indore, important discussions on the agriculture sector took place on the second day
Published on: 15 February 2023, 12:36 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now