Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 13 July, 2022 12:33 PM IST
Free ration and gas will be given to the disaster victims in Himachal

देश में मानसून दस्तक दे चुका है साथ में भारी तबाही भी साथ लेकर आया है. भारी बारिश की वजह से देश के कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति देखने को मिली है, तो वहीँ पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश व भूस्खलन से जान व माल दोनों की हानि हुई है, ऐसी ही कुछ भयानक हालात हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिल रहे हैं. 

जहां पर जगह-जगह भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है. आपदा को देखते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग ने पीड़ित परिवारों को मुफ्त राशन व गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है.

पीड़ितों को मिलेगा मुफ्त राशन, गैस

खाद्य आपूर्ति विभाग ने हिमाचल में चल रहे जल प्रलय व आपदा को देखते हुए, आपदा पीड़ितों को मुफ्त में आटा, दाल, चावल, तेल, नमक और गैस सिलेंडर देने का निर्णय लिया है. बता दें कि आपदा के चलते कई लोगों के आशियाने बह गए, किसी का सामान बह गया, तो कहीं जान की हानि हो गई. सरकार के इस फैसले से पीड़ित परिवारों को फिर से बसने के लिए सहारा मिलेगा.

हिमाचल में आपदा से 71 लोगों की मौत 

हिमाचल में आई आपदा से अब तक कुल 71 लोगों ने अपनी जान गवां दी है, तथा इसके साथ लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है. मानसून के सीजन में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं अब आम सी होने लगी हैं. हर साल मानसून के आते ही जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगता है. ऐसे में प्रशासन को पूर्वानुमान के जरिए लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना चाहिए, जिससे जान की हानि होने से बच सकती है.

यह भी पढ़ें : चेतावनी! देश के इन राज्यों में मानसून की बारिश शुरू, जारी हुआ अलर्ट

बता दें कि कुल्लू (Kullu) के मणिकर्णबिलासपुर (Bilaspur) के कुह-मंझवाड़ और चंबा (Chamba) के तीसा में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ हैजिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.

English Summary: Free ration and gas will be given to the disaster victims in Himachal the decision of the Food Department
Published on: 13 July 2022, 12:39 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now