Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 21 August, 2023 5:35 PM IST
Forecast of rain in Delhi

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत देश के कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त तो कई राज्य उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे हैं.

दिल्ली-NCR में मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-NCR में 21 अगस्त तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, हल्की बारिश से भी शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. अगले तीन दिन हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है, लेकिन तेज बारिश के आसार नहीं लग रहे हैं. 22 से 24 अगस्त के बीच दिल्ली में तेज हवा चलेगी, जिससे गर्मी का एहसास कुछ कम होगा.

हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में दो दिन के लिए प्रदेशभर में आंधी व वर्षा होने का येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही कई स्थानों पर भारी वर्षा के कारण बाढ़ आने की आशंका जताई गई है. शिमला, मंडी, कुल्लू, सिरमौर, बिलासपुर आदि क्षेत्रों में अचानक बाढ़ आने की संभावना जताई गई है.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में उमस भरी गर्मी, आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

बिहार का मौसम का हाल

मौसम विभाग ने पटना समेत प्रदेश के 22 जिलों में बादल गरजने व बिजली गिरने की चेतावनी है. इसके अलावा कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है. मंगलवार को सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल व अररिया जिले बहुत भारी वर्षा की आशंका है. वहीं, अन्य जिलों में सामान्य बारिश के आसार है.

उत्तर प्रदेश और एमपी में मौसम

इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बारिश की आशंका जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर में उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है.

English Summary: Forecast of rain in Delhi
Published on: 21 August 2023, 05:45 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now