Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 21 January, 2020 5:22 PM IST

खाद्य विभाग ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं जिसका बोर्ड ने ऑफ़िशियल नोटिफ़िकेशन भी जारी कर दिया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रिक्त पदों के लिए 10 फरवरी, 2020 से पहले पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए वेतन चयनित उम्मीदवारों के मापदंड के हिसाब से ही निर्धारित किया जाएगा.

पदों का पूरा विवरण :

पद का नाम (Name of Post ) - खाद्य सुरक्षा अधिकारी

पदों की संख्या (Total Posts) - 25 पद

नौकरी का स्थान (Job Place ) - चंडीगढ़

आयु सीमा (Age limit)

इसके लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से लेकर 37 वर्ष निर्धारित की गयी है और इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के आवेदकों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

मासिक वेतन (Monthly Salary)

इसके लिए उम्मीदवारों का मासिक वेतन 10,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये दिया जायेगा.

शैक्षिक योग्यता (Education Eligibility)

इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों को किसी अच्छे मान्यता प्राप्त संस्थान से खाद्य प्रौद्योगिकी, डेयरी प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, तेल प्रौद्योगिकी या फिर कृषि विज्ञान, पशु चिकित्सा विज्ञान, जैव रसायन विज्ञान या माइक्रोबायोलॉजी या रसायन विज्ञान में स्नातक डिग्री प्राप्त होनी अनिवार्य है और इसके साथ ही थोड़ा कार्य अनुभव होना भी ज़रूरी है.

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इसके लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन (How to apply)

इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट http://www.punjabsssb.gov.in आवेदन पत्र डाउनलोड करें और आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार सब्मिट करें.

English Summary: food safety officer recruitments 2020 : Recruitment for Graduates in Food Department, apply from this link
Published on: 21 January 2020, 05:25 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now