Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 30 April, 2021 2:53 PM IST
Farmer

बेशक, मौजूदा सरकार किसानों की उन्नति की बात करती हो. किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के दावें करती हो. उनकी आय को दोगुनी करने की बात करती हो, मगर जमीनी हकीकत इन दावों से कोसों दूर है. हकीकत तो यह है कि आज भी किसान बदहाल हैं. दुरूह भरे हालातों में अपना जीवन को जीने मजबूर है और अफसोस पूरे देश का सूध रखने वाले किसानों की सूध लेने वाला आज कोई नहीं है. बेशक, चुनावी मौसम में बेशुमार वादों के दम पर किसान मतदाताओं को रिझाने की बातें करते हो, मगर जमीनी हकीकत की एक हृदय विदारक बानगी आज हमें कर्नूल जिले में देखने को मिली है, जहां एक किसान कर्ज के तले इस कदर दब गया कि उसकी सूध लेने वाला कोई नहीं रहा, तो उसने अपने ही हाथों से अपना ही संसार उजाड़ लिया.  

निराशा के सैलाब में सराबोर हो चुके इस किसान ने पहले अपनी अर्धांगिनी को अपने ही हाथों से मार डाला है, फिर अपनी उसी हाथों से जिससे उसने अपनी नन्हीं सी जान को पाल पोस कर बड़ा किया था. उसी हाथों से अपनी दोनों बेटियों को भी मार दिया और इन सबके के पीछे की वजह बना कर्ज. कर्ज न चुका पाने की स्थिति में किसान एक ऐसा कदम उठाने पर बाध्य हो गया.  

मिली जानकारी के मुताबिक, उस किसान के ऊपर एक करोड़ रूपए का कर्जा था. यह उसने अपना घर बनाने के लिए लिया था. वहीं, कुछ पैसे अपनी बेटी की शादी के लिए भी जमा करके रखे थे, मगर माहमारी की इस त्रासदी की चपेट में आकर इस किसान की बदहाली और ज्यादा बढ़ गई और इसकी सूध लेने  वाला कोई नहीं रह गया. यह जानकर आपको बड़ा दुख होगा कि न ही इस किसान का घर बन पाया और न ही बेटी की शादी हो पाई और ऊपर से बैंक वालों के कर्ज चुकाने की तय होती मियाद से तंग आकर आखिरकार ये अन्नदाता हमेशा-हमेशा के लिए खुदा की इस कायनात से रूखसत होने पर मजबूर हो गया. 

उसकी तन्हाई में उसके साथ कोई नहीं रहा. यह हाल केरल के किसान का है, तो आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि जब केरल जैसे राज्यों के किसान का ऐसा हाल है, तो उत्तर प्रदेश और  बिहार जैसे निर्धन राज्यों का कैसा हाल होता गया. यह अपने आप में विचारणीय प्रश्न है.

फिलहाल, पुलिस इस प्रकरण की तफ्तीश कर रही है. पुलिस के मुताबिक, किसान का मित्र जब सुबह उसके घऱ पहुंचा, तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, लेकिन एक बार फिर से इस पूरे मामले ने किसानों के लिए सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

English Summary: Farmer Sucide with his family due to debts
Published on: 30 April 2021, 02:58 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now