Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 May, 2020 6:24 PM IST

यह कहानी एक ऐसे सफल किसान की है, जिसने दिल्ली की नौकरी छोड़कर पहाड़ों में खेती करना शुरू कर दिया. इस किसान ने खेती में मेहनत करके एक मिसाल कायम की है. यह कहानी अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में रहने वाले गोपाल उप्रेती की है, जो कि जैविक सेब की बागवानी करते हैं. किसान ने 6 फीट 1 इंच लम्बा धनिया की पौध उगाकर एक मिसाल कायम की है. किसान के इस कारनामे को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज किया है.

6 फीट 1 इंच धनिया का पौधा

जानकारों के मुताबिक, अगर किसान धनिया की अच्‍छी से अच्छी किस्‍म की बुवाई करता है, तो उसे लगभग 4 फीट तक लंबी धनिया की पौध मिलती है. मगर गोपाल उप्रेती के फार्म में उगी धनिया की पौध 6 फीट 1 इंच लंबी है. यह बहुत महत्वपूर्ण बात है. यह ऑर्गेनिक तकनीक द्वारा संभव हो पाया है. बता दें कि अब तक धनिया की 5 फुट 11 इंच की लंबाई रिकॉर्ड में दर्ज है.

साल में 1 करोड़ का मुनाफ़ा

किसान अपने ऑर्गेनिक ऐपल फार्म में बागवानी को लेकर कई नए प्रयोग कर रहे हैं. किसान को दिल्ली की नौकरी छोड़कर सेब के बगीचे से सालाना 1 करोड़ रुपए से ज्य़ादा का मुनाफ़ा मिल जाता है. 

खेती से बदल सकते हैं किसान के हालात

किसान का मानना है कि अभी भी देश में खेती करने वालों को गरीब, पिछड़ापन और समस्याओं से जुड़कर देखा जाता है. अगर खेती को उद्योग की तर्ज पर विकसित किया जए, तो किसान भी अपनी उपज को सीधा ग्राहक को बेच पाएगा. इस तरह खेती को बेहतर बनाया जा सकता है, जिससे किसानों की किस्मत बदल सकती है.

साल 2016 में शुरू की जैविक खेती 

किसान ने साल 2016 से सेब की बागवानी करना शुरू किया था. वह अपने गांव में ही हाई डेंसिटी सेब की बागवानी कर रहे हैं. इसके साथ ही एवोकेडो, आडू और खुबानी की जैविक खेती करते हैं. इतना ही नहीं, वह जैविक लहसुन, मटर, गोभी और मेथी भी उगाते हैं.

English Summary: Farmer grows 6 feet 1 inch tall seedlings of coriander
Published on: 11 May 2020, 06:26 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now