NSC की बड़ी पहल, किसान अब घर बैठे ऑनलाइन आर्डर कर किफायती कीमत पर खरीद सकते हैं बासमती धान के बीज बिना रसायनों के आम को पकाने का घरेलू उपाय, यहां जानें पूरा तरीका भीषण गर्मी और लू से पशुओं में हीट स्ट्रोक की समस्या, पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी भारत का सबसे कम ईंधन खपत करने वाला ट्रैक्टर, 5 साल की वारंटी के साथ एक घंटे में 5 एकड़ खेत की सिंचाई करेगी यह मशीन, समय और लागत दोनों की होगी बचत Small Business Ideas: कम निवेश में शुरू करें ये 4 टॉप कृषि बिजनेस, हर महीने होगी अच्छी कमाई! ये हैं भारत के 5 सबसे सस्ते और मजबूत प्लाऊ (हल), जो एफिशिएंसी तरीके से मिट्टी बनाते हैं उपजाऊ Goat Farming: बकरी की टॉप 5 उन्नत नस्लें, जिनके पालन से होगा बंपर मुनाफा! Mushroom Farming: मशरूम की खेती में इन बातों का रखें ध्यान, 20 गुना तक बढ़ जाएगा प्रॉफिट! आम की फसल पर फल मक्खी कीट के प्रकोप का बढ़ा खतरा, जानें बचाव करने का सबसे सही तरीका
Updated on: 23 May, 2019 7:08 PM IST

2019 लोकसभा चुनावों की 542 सीटों पर मतगणना जारी है. एक बार फिर से राजग (बीजेपी) ने अपने दम पर बहुमत हासिल कर लिया है। रूझानों में बीजेपी को अपने दम पर 300 सीटे रूझानों में मिली है। वहीं राज्यों की बात करें तों मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 2014 से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। दरअसल लोकसभा की 29 सीटों वाले राज्य में बीजेपी 28 सीटों पर आगे चल रही है और बेहद शानदार प्रदर्शन कर रही है। 2018 में राज्य में विधानसभा में सरकार बनाने वाली कांग्रेस सरकार को राज्य के लोकसभा चुनावो में भारी झटका लगा है. कांग्रेस केवल छिदवाड़ा की लोकसभा सीट पर दर्ज करती दिखाई दे रही है। पिछली बार 2014 में कांग्रेस पार्टी ने  2 सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन रूझानों में इस बार वह केवल एक सीट पर ही आगे है।

हार रहे दिग्गज कांग्रेसी नेता

मध्य प्रदेश में इस बार कांग्रेस के कई दिग्गज चुनाव में हार का समाना कर रहे है। गुना लोकसभा सीट से लोकसभा प्रत्याशी और दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया रूझानों में एक लाख से अधिक मतों से पीछे चल रहे है। तो वही भोपाल सीट से कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह तीन लाख से अधिक वोटों से हार की ओर बढ़ रहे है अगर ऐसा होता है तो यह उनकी बेहद ही करारी हार होगी। भाजपा प्रत्याशी होशंगाबाद में पांच लाख, इंदौर में 5 लाख दस हजार, जबलपुर में तीन लाख से अधिक, खजुराहो में करीब साढ़े चार लाख, खंडवा में ढाई लाख, खरगौन में दो लाख, मंडला में 73 हजार, मंदसौर में करीब तीन लाख. मुरैना 25 हजार, राजगढ़ में चार लाख मतो से आगे चल रहे हैं।

वोट प्रतिशत क्या थे

लोकसभा चुनाव 2014 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 34.9 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि बीजेपी को 54 प्रतिशत वोट मिल गए थे। वही आम आदमी पार्टी को राज्य में 1.2 प्रतिशत वोट मिले थे। यहां छिदवाड़ा में उप चुनाव भी हो रहा है जहां पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस को चार पांच महीने बाद जनता ने बुरी तरह से नाकार दिया है औरक राज्य में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को जनता ने बुरी तरह से नाकार दिया है।

English Summary: Congress sweeps Madhya Pradesh Lok Sabha
Published on: 23 May 2019, 07:49 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now