Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 6 August, 2022 12:07 PM IST
chief minister yogi adityanath announced free bus service for ladies in up for two days

रक्षाबंधन के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी की सभी महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए ऐलान किया है कि 11 से 12 अगस्त के बीच पूरे यूपी में सभी महिलाओं के लिए बसें फ्री कर दी जाएंगी.

दो दिनों तक महिलाएं बसों में मुफ्त करेंगी यात्रा

भारत में अक्सर त्यौहारों के मौके पर आपने देखा होगा कि बाजार में बहुत सारी चीजों पर अलग-अलग प्रकार की स्कीम दी जाती हैं, लेकिन इस बार थोड़ा अलग है, क्योंकि इस साल देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर ऐलान किया है कि दो दिनों तक महिलाएं पूरे यूपी की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. उत्तर प्रदेश में महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की ये सुविधा 10 अगस्त रात 12 बजे से 12 अगस्त रात 12 बजे तक मुहैया कराई जाएगी.

हालांकि, यह पहला मौका नहीं है कि जब योगी सरकार ने महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सुविधा दी हो. रक्षाबंधन पर पहले भी महिलाओं को फ्री बस की सुविधा दी जाती रही है, लेकिन इस साल महिलाओं को एक दिन की वजाय दो दिन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी है.

यूपी परिवहन निगम जारी करेगा नोटिफिकेशन

जानकारी के लिए आपको बता दें पिछले साल रक्षाबंधन पर साढ़ें तीन लाख महिलाओं ने फ्री बस यात्रा की सुविधा का लाभ उठाया था. साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ के इस आदेश के बाद यूपी परिवहन निगम जल्द ही फ्री बस यात्रा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है.

मीडिया में मौजूद जानकारी के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी परिवहन विभाग से कहा है कि रक्षाबंधन के मौके पर पूरी तरीके से तैयार और अलर्ट रहें, ताकि महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न आए और साथ ही बसों को साफ-सुधरा, सुरक्षित बनाए रखने के लिए भी कहा गया है.   

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2022 पर शुभ मुहूर्त, दिशा और राशि के हिसाब से पहनें इस रंग के कपड़ें, पढ़ें पूरी जानकारी

मनाया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव

सीएम योगी आदित्यनाथ के इस फैसले को लेने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि इस बार आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को देखते हुए महिलाओं को दो दिन की मुफ्त बस सेवा देने का फैसला किया है. इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि 10 से 12 अगस्त के बीच दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त बस चलाने का आदेश जारी किया गया है.

English Summary: chief minister yogi adityanath announced free bus service for ladies in up for two days
Published on: 06 August 2022, 12:16 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now