Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 25 May, 2022 4:01 AM IST
how to check pf balance

प्राइवेट नौकरी हो या फिर सरकारी नौकरी हर किसी का उसकी सैलरी से कुछ ना कुछ पैसा प्रोविडेंट फंड यानी PF के लिए काट दिया जाता है, जिसका फायदा आपको आपके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मिलता है.

ऐसे में पीएफ खाते में कितने पैसे है ये चेक करना बेहद ही महत्‍वपूर्ण हो जाता है. इसलिए हम आपको अपने इस लेख में पीएफ बैलेंस चेक करने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके जरीए आप घर बैठे मात्र कुछ ही मिनटों में ये पता कर सकेंगे.

EPFO ने जारी की नई सुविधा

दरअसल, आए दिन अपने सब्‍सक्राइबर्स के लिए कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन यानी EPFO कई सुविधाएं लेकर आता रहता है. इसी कड़ी में EPFO अपने ग्राहकों के लिए एक और सुविधा लेकर आया है. जहां पहले नौकरी पेशा वालों को उनके पीएफ अकाउंट में कितने पैसे है, ये जानने के लिए ऑफिस तक जाना पड़ता था. वही अब EPFO ने पीएफ खाताधारकों के लिए एक नई पहल शुरू की है, जिसके द्वारा अब पीएफ खाताधारकों को कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है बल्कि वो अपने घर बैठे ही अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं.

बस एक मिस्‍ड कॉल से जानें PF Balance

बता दें कि EPFO की ज्‍यादातर सेवाओं का अब आप ऑनलाइन लाभ ले सकते हैं. इसी कड़ी में आप अब पीएफ बैलेंस भी ऑनलाइन बस एक मिस्ड कॉल करके जान सकेंगे.

इस नंबर पर करें मिस्ड कॉल

सबसे पहले आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना होगा, अपने आप दो घंटी के बाद ये कॉल कट हो जाएगी. ये कॉल नि:शुल्क होगा यानी की फ्री में आप ये कॉल कर सकेंगे. मिस्‍ड कॉल करने के कुछ देर बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक EPFO द्वारा मैसेज भेजा जाएगा. इस मैसेज में आपके पीएफ अकाउंट में कितने पैसे जमा है? पीएफ अकाउंट में पैसे जमा हो भी रहा है या नहीं, ये सारी जानकारी आपको मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें:PF Rules 2022: कर्मचारियों के PF अकाउंट में होने वाले हैं ये नए बदलाव, जानें क्या पड़ेगा फर्क

ध्यान देने वाली बात

इस सुविधा का लाभ उठाने वालों के लिए EPFO ने दो शर्तें लागू की हैं .

  • पहला- EPFO Portal पर UAN के साथ मोबाइल नंबर सक्रिय होना चाहिए.

  • दूसरा- UAN का बैंक अकाउंट नंबर, आधार या पैन नंबर में से किसी एक से केवाईसी (KYC) जरूर होनी चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि UAN Portal पर रजिस्टर्ड सदस्य ही मिस्ड कॉल देकर अपना बैलेंस जान सकते हैं.

English Summary: check pf balance with just a missed call
Published on: 23 May 2022, 05:55 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now