Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 26 July, 2019 7:07 PM IST

हरियाणा सरकार और सरकारी कर्मचारियों के बीच काफी समय से चल रही असहमति के बाद आखिरकार अब जा कर उन्हे थोड़ी राहत की सांस मिली है.दरअसल सातवें वेतन आयोग के तमाम मुद्दों पर राज्य सरकार और सरकारी कर्मचारियों के बीच काफी समय से गर्मागर्मी थी, लेकिन अब राज्य सरकार ने उनके लिए एक कदम आगे बढ़ाते हुए 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत मिलने वाले वेतन और भत्ते को 1 अगस्त, 2019 से लागू करने का फैसला किया है. जिसका 48 लाख से भी ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा.

बता दे, कि राज्य सरकार की ओर से सरकारी कर्मचारियों को 1 अगस्त, 2019 से मकान किराया सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप ही दिया जाएगा.इस फैसले से करीब साढ़े तीन लाख कर्मचारियों को बढ़े हुए HRA का फायदा प्राप्त होगा. सरकार के इस नए फैसले से सरकारी खजाने पर तकरीबन 19,00 करोड़ रुपये तक का खर्च आएगा.

इसके साथ ही सरकार की तरफ से सरकारी कर्मचारियों के लिए मेडिकल कैशलैस पॉलिसी के अंतर्गत 7 अन्य बीमारियों को भी शामिल किया गया है. जिसमें सरकार द्वारा घोषित की गई नई व्यवस्था से महिला कमर्चारियों को 6 माह का प्रसूति लाभ मिलेगा.वहीं इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने बीमा पॉलिसी में कवर कर्मचारियों को 6 महीने का वेतन रिस्क और करीब 10 लाख रुपये तक का बीमा देने की बात कहीं है.इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने संविदा पर कार्यरत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ट्यूबवेल ऑपरेटरों के मासिक वेतन में अंतर को दूर करने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त की अध्यक्षता में एक समिति का गठन करने की घोषणा की है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ये भी कहा है कि हरियाणा रोडवेज के बेड़े में जल्द ही 800 से ज्यादा नई बसें भी चलवाई जाएंगी.

English Summary: Central Government Employees to Get Increased House Rent Allowance under 7th Pay Commission
Published on: 26 July 2019, 07:08 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now