Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 14 January, 2019 2:11 PM IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 12 बोर्ड परीक्षा 2019 के लिए संशोधित डेट शीट जारी कर दी है.

कक्षा 12वीं की कंप्यूटर साइंस और सूचना विज्ञान अभ्यास परीक्षा, जो पहले 28 मार्च को आयोजित होने वाली थी अब 2 अप्रैल 2019 को आयोजित की जाएगी.

दोनों कक्षाओं के लिए डेट शीट दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जारी की गई थी. उपर्युक्त परिवर्तनों के अलावा उद्यमिता, दर्शन, मानवाधिकार, लिंग अध्ययन, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान और रंगमंच अध्ययन की जो परीक्षाएं 2 अप्रैल को निर्धारित की गई थीं, अब 4 अप्रैल 2019 को आयोजित की जाएंगी.

फिलहाल, सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के  मुख्य विषयों की परीक्षा के लिए समय सारणी में कोई बदलाव नहीं किया है. अगर कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं  के लिए परीक्षा अनुसूची में कोई और बदलाव होगा तो बोर्ड तुरंत छात्रों को अपडेट दे देगा.

.केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड वर्ष 1962 में स्थापित किया गया था. बोर्ड सभी केंद्रीय विद्यालयों (स्कूलों), सभी जवाहर नवोदय विद्यालयों, भारत में मौजूद निजी और सार्वजनिक स्कूलों को संबद्ध करता है. हर साल, यह मार्च के महीने में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं  के लिए बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है. परीक्षा कम से कम एक महीने तक चलती हैं और सीबीएसई द्वारा परीक्षा के परिणाम मई के अंतिम सप्ताह में जारी हो जाते हैं. इस साल भी सीबीएसई बोर्ड के परिणाम मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है. अब समय है कि छात्रों को बिना समय बर्बाद किए गंभीरता से परीक्षा की तैयारियों में जुट जाना चाहिए.

हर प्रकार की जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते - www.cbse.nic.in

English Summary: cbse datesheet 2019 released
Published on: 14 January 2019, 02:13 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now