Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 4 October, 2023 5:33 PM IST
भैंस निगल गई डेढ़ लाख रुपये का 'मंगलसूत्र

गाय-भैंस को आपने घास-भूसा या कभी-कभी खाने के सामान के साथ में कागज या प्लास्टिक भी खाते देखा ही होगा. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी भैंस के बारे में बताने जा रहे हैं जो चारे के साथ में 1.5 का सोना भी खा गयी. जिसके बाद डॉक्टरों ने लगतार दो घंटे तक सर्जरी के बाद भैंस के पेट से उस सोने की चेन को निकालने में सफलता पाई. इस सर्जरी के दौरान भैंस को लगभग 65 टांके आए हैं.

चारे की टोकरी में रख दिया था मंगलसूत्र

दरअसल, यह घटना महाराष्ट्र के वाशिम जिले की है जब एक भैंस ने महिला का मंगलसूत्र चारे के साथ खा लिया. महिला ने नहाने से पहले अपने मंगलसूत्र को सोयाबीन और मूंगफली से भरी हुई टोकरी में रख दिया था. जिसे भैंस ने चारे के साथ खा लिया.

दो घंटे बाद याद आया मंगलसूत्र

महिला ने नहाने से पहले जिस टोकरी में मंगलसूत्र रख दी थी. इसके साथ ही उसने सोयाबीन और मूंगफली वाली टोकरी को भैंस के आगे खाने को रख दी. लेकिन लगभग दो घंटे बाद ही महिला को अपने मंगलसूत्र के बारे में याद आया. लेकिन टोकरी में मंगलसूत्र न मिलने पर उसने इसकी जानकारी अपने पति को दी. जिसके बाद ही डॉक्टर्स ने इसकी जांच शुरू की और भैंस के पेट में धातु होने की पुष्टि की.

मेटल डिटेक्टर से हुई जानकारी

डॉक्टर्स की टीम ने मंगलसूत्र का पता लगाने के लिए सबसे पहले मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल किया. जिससे उसके पेट में धातु के होने का पता चला. धातु का पता लग जाने के बाद डॉक्टर्स ने और भी जानकारियों को एकत्र किया जिसके बाद भैंस के पेट में मंगलसूत्र की जानकारी हुई. इसके बाद डॉक्टर्स की पूरी टीम ने भैंस के पेट की सर्जरी करने का निर्णय लिया. लगातार दो घंटे तक चली इस सर्जरी में भैंस के पेट में कुल 65 टांके आए थे.

यह भी पढ़ें- एलपीजी की कीमतों में कटौती,उज्ज्वला के लाभार्थियों को अब 200 के बदले मिलेगी 300 रुपए की सब्सिडी

चारा देते समय रखें पूरा ध्यान

पशुओं के साथ ऐसी घटनाएं होना एक आम बात है. लेकिन इससे उनको होने वाली हानि उनकी जान तक ले सकती है. पशुओं को चारा देते समय या उनको कोई भी चीज खिलाने से पहले उसको जांच लेना बहुत जरुरी है. कई बार जानवर चारे के साथ में बहुत सी प्लास्टिक या अन्य न पचने वाले पदार्थ भी खा जाते हैं जिसके चलते हर साल कई जानवरों की मौत भी हो जाती है.

English Summary: Buffalo swallowed gold mangalsutra worth rs 1.5 lakh know how it was retrieved
Published on: 04 October 2023, 05:34 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now