Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 1 February, 2019 12:28 PM IST

देश में लोकसभा चुनावों से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने आज संसद में अंतरिम बजट पेश कर दिया है. केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने अपने बजट भाषण में गांव, गरीब, किसानों के लिए कई ऐलान किए हैं. इन्ही में से एक घोषणा सरकार ने गो वंश की रक्षा के लिए की है. केंद्र सरकार ने अपने आखिरी बजट में गाय माता की रक्षा हेतु नई कामधेनु योजना शुरू करने का ऐलान किया है. वित्त मंत्री गोयल ने घोषणा करते हुए कहा है कि सरकार गौ माता की सेवा करने करने से कभी भी पीछे नहीं हटेगी. सरकार राष्ट्रीय गोकुल मिशन पर 750 करोड़ रूपये की राशि खर्च करेगी. इसके साथ ही राष्ट्रीय कामधेनु आयोग का गठन किया जाएगा जो इस योजना के देखरेख देखेगा. इसके अलावा सरकार मत्स्य पालन का भी पूरा ध्यान रखेगी. इसके तहत सरकार मत्स्यपालन का नया विभाग बनाएगी. पशुपालन और मछलीपालन के लिए 2 फीसद ब्याज की छूट भी प्रदान की जाएगी.  

English Summary: Big announcement for cow mother in budget, Kamdhenu plans to start
Published on: 01 February 2019, 12:30 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now