नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद करेंगे कृषि जागरण के 'मिलियनेयर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड्स' के दूसरे संस्करण की जूरी की अध्यक्षता Millets Varieties: बाजरे की इन टॉप 3 किस्मों से मिलती है अच्छी पैदावार, जानें नाम और अन्य विशेषताएं Guar Varieties: किसानों की पहली पसंद बनीं ग्वार की ये 3 किस्में, उपज जानकर आप हो जाएंगे हैरान! आम को लग गई है लू, तो अपनाएं ये उपाय, मिलेंगे बढ़िया ताजा आम एक घंटे में 5 एकड़ खेत की सिंचाई करेगी यह मशीन, समय और लागत दोनों की होगी बचत Small Business Ideas: कम निवेश में शुरू करें ये 4 टॉप कृषि बिजनेस, हर महीने होगी अच्छी कमाई! ये हैं भारत के 5 सबसे सस्ते और मजबूत प्लाऊ (हल), जो एफिशिएंसी तरीके से मिट्टी बनाते हैं उपजाऊ Goat Farming: बकरी की टॉप 5 उन्नत नस्लें, जिनके पालन से होगा बंपर मुनाफा! Mushroom Farming: मशरूम की खेती में इन बातों का रखें ध्यान, 20 गुना तक बढ़ जाएगा प्रॉफिट! Organic Fertilizer: खुद से ही तैयार करें गोबर से बनी जैविक खाद, कम समय में मिलेगा ज्यादा उत्पादन
Updated on: 16 March, 2021 6:27 PM IST
Bhang

यकीनन, जब आपकी नजर उक्त शीर्षक पर गई होगी, तो आप एक पल के लिए आश्चर्चचकीत हो गए होंगे, लेकिन अभी हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भांग की खेती को वैध करने की मांग अपने चरम पर पहुंच चुकी है। सभी विधायकगण प्रदेश में भांग की खेती को वैध करने की मांग कर रहे हैं, जिसको मद्देनजर यह माना जा रहा है कि कुछ ही दिनों में भांग की खेती को वैध किया जा सकता है। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम  ठाकुर विधायकों की  मांग को मद्देनजर रखते हुए इसे अमुमोदित कर सकते हैं। विधायकों का कहना है कि अगर ऐसा हुआ, तो प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। हालांकि, अभी-भी प्रदेश  में भांग की जारी है, मगर कानून की दृष्टि में इसे वैध नहीं माना जाता है। 

उत्तराखंड में वैध है भांग की खेती

यहां हम आपको बताते चले  कि ऐसा करने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य नहीं है, बल्कि इससे पहले साल 2018   में ही उत्तराखंड में भी भांग की खेती को वैध किया जा चुका है। उत्तराखंड में भांग की खेती रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में बेहद कारगर साबित हो रही है। हिमाचल प्रदेश के अलावा मणिपुर  में भी भांग की खेती को लीगल करने की दिशा में विचार-विमर्श किया जा सकता है।

अवैध है भांग की खेती

मौजूदा वक्त में 1985 नार्कोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज के तहत भांग की खेती को अवैध माना किया गया है , लेकिन अब इसकी उपयोगिता को मद्देनजर रखते हुए आगामी दिनों में इसे कई राज्यों में वैध करने की  मांग उठ रही है।

बहुत उपयोगी है भांग

कई राज्यों में लगातार भांग की खेती को वैध करने की  मांग उठ रही है, चूंकि इसके पीछे एक वजह है, जहां एक तरफ से यह लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कारगर साबित हो रही है, तो वहीं इसके बहुत सारे  उपयोग है। उधर, बात अगर नशे की करें, तो आपको लगता होगा कि इसका इस्तेमाल महज नशे के लिए ही किया जाता है , लेकिन ऐसा नहीं है, इसका इस्तेमाल नशे के इतर भी कई महत्वपूर्ण कामों के लिए भा किया जाता है, जिसको ध्यान  में  रखते हुए इसे बहुत उपयोगी माना जा रहा है।

औषधीय के लिए भी होता है इस्तेमाल

भांग का इस्तेमाल औषधीय निर्माण के लिए भी किया जाता है। रस्सी, चटाई और खाद पदार्थों  में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, भवन निर्माण की सामाग्री बनाने के लिए भी भांग के पौधों का इस्तेमाल किया जाता है। बहरहाल, अब हिमाचल प्रदेश में भांग की खेती कब तक  वैध हो पाती है। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा।

English Summary: Bhang is going to be legal in Himachal Pardesh
Published on: 16 March 2021, 06:37 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now