Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Union Budget 2026-27: बजट की थाली सजी रही, किसान फिर भूखा ही लौटा! Union Budget 2026-27: बजट में किसानों को क्या मिला, जानिए बड़े ऐलान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 5 September, 2019 6:27 PM IST

खेतों में दिन-प्रतिदिन पसीना बहाने के बाद खड़ी हुई बाजरे की फसल पर अब कई स्थानों पर काफी संकट मंडरा रहा है. इन दिनों सबसे बड़ा संकट बना हुआ है एक बेहद ही छोटा-सा कीड़ा. बाजरे की फसल पर बैठने पर यह कीड़ा बिल्कुल टिड्डे की तरह होता है. राजस्थान राज्य में इन दिनों जयपुर के साथ ही कई स्थानों पर यह कीड़ा दिखाई दे रहा है. इस कीड़े ने किसानों की चिंता को काफी बढ़ा दिया है. इस टिड्डीनुमा कीट को फड़का के नाम से जाना जाता है. इससे बाजरे की फसल रोगग्रस्त हो रही है. हालात यह है कि खेतों में फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई है. कई खेतों में यह कीट बाजरे की फसल को बर्बाद कर चुका है. इसके पर कीटनाशक का छिड़काव करना भी इस कीट के प्रकोप पर बेअसर साबित हो रहा है. कई स्थानों पर एक पौधे पर दर्जनों फड़का कीट लगे हुए है. जो कि बाजरे की पत्तियों को खा जाते है.

पत्तियों को कर जाता चट

कुछ समय में पौधों की पत्तियां खा जाने से केवल तना बच जाता है. ऐसे में बाजरे के खेत में पौधों में सिट्टे का विकास नहीं हो पा रहा है. सिट्टे से ही बाजरा निकलता है. जब सिट्टा ही नहीं बनेगा तो फिर पौधे से बाजरा ही नहीं उत्पादित होगा.गुडलिया गांव निवासी मोतीलाल यादव ने बताया कि खेत में बाजरे की खड़ी हुई फसल को फड़का कीट चट करने में लगा है. साथ ही सैकड़ों बीघा में फसल खराब हो गई है. किसानों का कहना है कि फड़का कीट का प्रकोप पिछले सालों में कम होने की जगह पर बढ़ता ही जा रहा है.

ऐसे होता है कीट का प्रजनन

बता दें कि मादा फड़का कीट जमीन के करीब 90 सेमी नीचे अण्डा देती है. जून जुलाई और अगस्त के महीने में फड़का शिशु अवस्था में अंडों से बाहर निकलकर पौधों पर आ जाता है. जब यह व्यस्क हो जाता है तो यह उड़कर अन्य स्थानों पर पहुंच जाता है और फसलों को नुकसान पहुंचाता है.अगर समय रहते किसानों ने इनकी ठीक से देखभाल और रोकथाम करने के उपाय़ नहीं किए तो व्यस्क होने पर यह तेजी से फसलों को नुकसान पहुंचाता है. फड़का कीट को मारने में कीटनाशक, तेज धूप और बारिश काफी सहायक होती है.

English Summary: Barrage crop is getting ruined due to outbreak of insect pest
Published on: 05 September 2019, 06:29 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now