Sugarcane Variety: गन्ने की नई किस्म Co-18022 (कर्ण-18) की खेती कर आय बढ़ाएं 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 24 September, 2019 1:59 PM IST

बैंक ऑफ बड़ौदा ने  हाल ही में एग्री डिजिटल प्लेटफॉर्म 'बड़ौदा किसान' लॉन्च किया है. गौरतलब है कि  किसान इस  प्लेटफॉर्म का उपयोग अपने मोबाईल फोन में भी कर सकते हैं.  इस प्लेटफार्म को लेकर बैंक ने एक बयान में कहा है कि "वेब आधारित पोर्टल किसानों की सभी जरूरतों को पूरा करेगा, इसमें फसल चक्र, मौसम का पूर्वानुमान, मिट्टी की नमी का स्तर, बाजार में फसलों की कीमतें और फसल के कीट आदि  शामिल हैं." इसके अलावा यह उत्पादकों को विभिन्न उत्पादों की खरीद (उदाहरण के लिए - बीज, उर्वरक या कीटनाशक) परामर्श सेवाएं, किराए पर कृषि उपकरण और कृषि उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार संपर्क के द्वारा खेती बाड़ी की समस्याओं को सुलझाने का एक समग्र प्लेटफार्म प्रदान करेगा. इस  प्लेटफार्म के जरिए कृषि सेवाओं के डिजिटल होने से हमारे देश की अर्थव्यवस्था पर व्यापक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है.

ऋण योजनाओं का होगा शुभारंभ

बैंक ने कृषि प्रस्तावों (Agriculture Proposals) के लिए हैदराबाद और गांधीनगर में केंद्रीकृत प्रसंस्करण केंद्र (centralized processing hubs ) भी शुरू किए हैं. इसके साथ ही 2 नई ऋण योजनाओं (Loan Schemes ) की शुरुआत की गई.जिसमें एक योजना निर्माण के लिए और साथ ही सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय और घरेलू पेयजल सुविधाओं को ठीक करने के लिए शुरू की गयी है, जबकि दूसरी योजना  ग्रामीण क्षेत्रों में घरों के निर्माण में मदद करने के लिए शुरू हुई है.

English Summary: Bank of Baroda launched agri digital platform for farmers
Published on: 24 September 2019, 02:03 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now