Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 5 January, 2022 5:11 PM IST
Electric Scooter

भारत में लोग अधिक संख्या में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने लगे हैं, क्योंकि डीजल और पेट्रोल की कीमत बढ़ने से जहां लोग एक तरफ परेशान हो गए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लोग  पर्यावरण की सुरक्षा के लिए काफी सतर्क हो गये हैं.  बढ़ते प्रदूषण की वजह से बीमारियों का खतरा बहुत बढ़ गया है. ऐसे में ऑटो मोबाइल कंपनियों ने इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने की नई नई पेशकश शुरू कर दी है.

ऐसे में बजाज ऑटो कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहन के तौर पर एक नई पेशकश करने जा रहा है. जो ग्राहकों के लिए लिए बेहद ही अच्छा होगा. बता दें कि कंपनी ने पुणे उत्पादन संयंत्र में इलेक्ट्रिक दोपहिया उत्पादन के लिए एक नया संयंत्र बनाने की घोषणा की है.

यहां बजाज चेतक इलेक्ट्रिक का उत्पादन किया जाएगा. इसी प्लांट में हुस्कर्ण के वेक्टर का भी उत्पादन किया जाएगा. विदेशी बाजार में इसकी मांग बढ़ रही है, इसलिए इसे भारत में बनाए जाने की संभावना है. संभव है कि आने वाले समय में कंपनी इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्च करेगी.

इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स (Features Of Electric Scooter)

  • कंपनी ने इस स्कूटर के फेस को काफी आकर्षक बनाया है, जिसके बीच में हेडलाइट दी गई है.

  • हुस्कवार्ना वेक्टर का साइड प्रोफाइल मजबूत है और इसे एक शक्तिशाली रूप देता है

  • स्कूटर की स्टाइलिंग बिना तामझाम के रखी गई है, जो साधारण होने के बाद भी इसे आकर्षक बनाती है.

  • हुस्कवार्ना वेक्टर का रियर प्रोफाइल भी अच्छा दिखता है, जो इसके पूरे लुक पर सूट करता है.

  • वहीँ भारत में Husqvarna Vektorr Concept की कीमत 128,480 रुपये होगी.

ये खबर भी पढ़ें: सस्ती कीमत पर आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए इनके फीचर्स के बारे में

इलेक्ट्रिक वाहन के फायदे (Advantages Of Electric Vehicle)

  • प्रदूषण कम होगा.

  • बीमारियों का प्रकोप कम होगा.

  • पैसे की बचत के साथ- साथ पेट्रोल और डीजल के इस्तेमाल कम होगा.

English Summary: bajaj's new offering husqvarna vector, know its features
Published on: 05 January 2022, 05:14 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now