Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 10 May, 2022 5:07 PM IST
Anna University Admission 2022

अन्ना यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्राप्त करने वाले छात्र और छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, अन्ना यूनिवर्सिटी ने आगामी शैक्षणिक सत्र (Anna University admission 2022) के लिए नया प्रवेश कार्यक्रम जारी किया है.

जिसमें  एमएससी इंटीग्रेटेड फाइव ईयर, बीटेक, बीई, एमई, एमटेक, एमसीए और एमबीए सहित अधिकांश कार्यक्रमों के लिए अस्थायी अधिसूचना, आवेदन शुरू होने की तारीख की घोषणा कर दी गई हैं. इस वर्ष के लिए विस्तृत प्रवेश कार्यक्रम विभागवार और सूचना विवरणिका भी अन्ना विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट  entrys.annauniv.edu पर उपलब्ध कराई जाएगी.

कब से शुरू होंगी पंजीकरण प्रक्रिया

आपकी जानकरी के लिए बता दें अन्ना विश्वविद्यालय की तरफ से जारी प्रवेश  कार्यक्रम के अनुसार, 5 वर्षीय एकीकृत एमएससी कार्यक्रम के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 22 जून 2022 से शुरू होंगी, इसके अलावा जो विद्यार्थी बीई, बीटेक में एडमिशन लेना चाहते हैं उनके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 24 जून 2022 से शुरू होगी, वहीँ एमई, एमटेक, एमएससी (2 वर्ष) और एमएससी के  लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2022 से शुरू होगी.

योग्‍यता

इसके अलावा जो उम्मीदवार अन्ना विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए इच्छुक हैं, उनके पास किसी मान्‍यता प्राप्‍त बोर्ड से 12वीं पास की डिग्री होनी चाहिए.

इसे पढ़िए - Allahabad University PhD Admissions: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में पीएचडी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 14 विषयों पर मिलेगा दाखिला

अन्ना विश्वविद्यालय आवेदन प्रक्रिया

  • इसके लिए सबसे पहले इच्छुक उम्मीदवार अन्ना विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.annauniv.edu पर जाएं.

  • फिर साइन अप/लॉगिन के लिए “प्रवेश” पर क्लिक करें

  • इसके बाद शैक्षणिक और व्यक्तिगत विवरण भरें.

  • फिर योग्यता परीक्षा की मार्कशीट और पासपोर्ट आकार की तस्वीर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.

  • डेबिट / क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • कक्षा 10 की मार्कशीट और सर्टिफिकेट

  • कक्षा 12 की मार्कशीट और सर्टिफिकेट

  • स्नातक डिग्री (Graduate Degree) और मार्कशीट (पीजी प्रवेश के लिए)

  • स्नातकोत्तर डिग्री(Post Graduate Degree) और मार्कशीट (पीएचडी प्रवेश के लिए)

  • चरित्र प्रमाण पत्र

  • प्रवासन प्रमाणपत्र

  • अन्ना प्रवेश परीक्षा स्कोरकार्ड

  • हाल का पासपोर्ट आकार के 2 फोटो रखें

English Summary: Anna University released the admission schedule for the upcoming year 2022
Published on: 10 May 2022, 05:14 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now