बस्तर के जंगलों का ‘खुला औषधालय’ खतरे में! मंजूर गोड़ी समेत कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां विलुप्त होने की कगार पर Escorts Kubota ने मनीष शर्मा को एग्री बिजनेस का प्रेसिडेंट नियुक्त किया, ट्रैक्टर और Agri Business की संभालेंगे जिम्मेदारी पारंपरिक मेहनत से आधुनिक तकनीक तक: STIHL MS 382 ने आसान किया राजू राम का काम! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 4 January, 2019 5:14 PM IST

अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है.  लोकसभा चुनाव से कुछ महीनों पहले ही अजय माकन का यह इस्तीफा किस ओर संकेत कर रहा है ? हालांकि अजय माकन ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा दिया है और उनका यह इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है.

माकन ने ट्विटर पर कहा कि, “मैं दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं, कांग्रेस को कवरेज देने वाले मीडिया को और हमारे नेताओं का धन्यवाद व्यक्त करना चाहता हूँ. 2015 में विधानसभा चुनाव के बाद जब से मैंने अध्यक्ष का कार्यभार संभाला है, मुझे बहुत प्यार और समर्थन मिला. ऐसे में यह फैसला लेना आसान नहीं था".

पिछले साल भी अजय माकन ने नगर निगम में पार्टी की हार के बाद अपना इस्तीफा पेश किया था. हालांकि, पार्टी ने उनके इस्तीफे को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था.

इसके  बाद भी अजय माकन ने सितंबर के महीने में फिर से अपनी इच्छा व्यक्त की थी कि वह स्वास्थ्य कारणों से अपना कार्यभार छोड़ना चाहते  हैं. वह पीठ के दर्द से बहुत परेशान थे. जिस कारण उनको  इलाज के लिए सिंगापुर भी जाना पड़ रहा था. हालांकि दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पी.सी. चाको ने माकन के इस्तीफे की खबरों का खंडन करते हुए द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि “अजय माकन ने पद नहीं छोड़ा है. उन्होंने मुझे और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी सूचित किया है कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हैं और वह अपनी स्वास्थ्य जांच के बाद वापस आ जायेंगे.

English Summary: Ajay makhan resigns for delhi congress chairman post.
Published on: 04 January 2019, 05:15 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now