RFOI Award 2025: UP के सफल किसान मनोहर सिंह चौहान को मिला RFOI अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI - First Runner-Up: सफल किसान लेखराम यादव को MFOI Awards 2025 में मिला RFOI-फर्स्ट रनर-अप अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI Award 2025: केरल के मैथ्यूकुट्टी टॉम को मिला RFOI Second Runner-Up Award, 18.62 करोड़ की सालाना आय से रचा इतिहास! Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 24 August, 2022 3:22 PM IST
भारत में टोमैटो फ्लू के बढ़ते केस

कोरोना वायरस से अभी देश उभरा भी न था कि तब तक टोमैटो फ्लू के केसों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी है, शुरुआत में यह दक्षिण भारत तक ही सीमित था लेकिन अब धीरे-धीरे उत्तर भारत के राज्यों में भी फैलने लगा है, जैसे कि हरियाणा में अभी इसके केस देखने को मिले हैं.  

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय(Ministry of Health and Family Welfare) के अनुसार, टोमैटो फ्लू की पहचान सबसे पहले केरल के कोल्लम जिले में 6 मई को हुई थी और 26 जुलाई तक, स्थानीय सरकारी अस्पतालों द्वारा 5 साल से कम उम्र के 82 से अधिक बच्चों में संक्रमण की सूचना मिली थी. लेकिन अब यह बढ़कर तमिलनाडु, हरियाणा और ओडिशा जैसे राज्यों में भी फैल गया है.

टोमैटो फ्लू ने तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्यों को अब अलर्ट की स्थिति में पहुंचा दिया है. इसके आलावा, भुवनेश्वर में क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र द्वारा 1-9 वर्ष  के 26 बच्चों को ओडिशा में बीमारी होने की सूचना दी गई है. हालांकि केरल, तमिलनाडु, हरियाणा और ओडिशा के अलावा, भारत के किसी अन्य राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में इस बीमारी के फैलने की सूचना नहीं दी गई है.

टोमैटो फ्लू का नाम टोमैटो फ्लू क्यों रखा गया

टोमैटो फ्लू एक वायरल बीमारी है और इसका नाम इसके लक्षणों के आधार पर रखा गया है. दरअसल, इस बीमारी में शरीर के कई हिस्सों पर टमाटर के आकार के छाले व लाल रंग के फफोले हो जाते हैं और बड़े होने पर टमाटर के समान दिखते हैं इसलिए इसे टोमैटो फ्लू कहा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: क्या है टोमेटो फ्लू का रहस्य, यहां जानिए इसके लक्षण और उपाय

टोमैटो फ्लू होने पर इसके लक्षण

टोमैटो फ्लू के लक्षणों की बात की जाए तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अन्य वायरल संक्रमणों की तरह, लक्षणों में थकान, मतली, उल्टी, दस्त, बुखार, निर्जलीकरण, जोड़ों में सूजन, शरीर में दर्द और सामान्य इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण भी शामिल हैं.

English Summary: After Kerala, 'tomato flu' now found in Haryana, Tamil Nadu or odisha
Published on: 24 August 2022, 03:33 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now