Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 31 July, 2021 7:19 PM IST
Admission Open For Agriculture Student

हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है. हमारे देश की सर्वाधिक आबादी आजीविका के लिए कृषि पर आश्रित है. ऐसे में अगर आप युवा हैं और हमारे देश के किसानों के लिए कुछ करने का मन बना रहे हैं, तो यकीन मानिए इससे अच्छा मौका आपके लिए और कुछ नहीं हो सकता है.

दरअसल चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय ने ऐसे ही छात्रों के लिए कृषि में विशेष अध्धयन हेतु विभिन्न एग्रीकल्चर कोर्सों के लिए दाखिले के द्वार खोल दिए हैं.  इसलिए वे सभी छात्र जो कृषि क्षेत्र में विशेष ज्ञानार्जन कर देश के किसानों के लिए हितकारी काम करना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है. इस लेख में जानिए किस कोर्स के लिए दाखिले के  द्वार खोले गए  हैं और इसमें दाखिले की  पूरी प्रक्रिया क्या है.

विश्वविद्यालय ने खोले इन कोर्सों के लिए दाखिले के द्वार

 चौधरी चरण सिंह विश्ववविद्यालय ने बीएससी ऑनर्स इन एग्रीकल्चर में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की अंतिम तारीख घोषित कर दी है. वे सभी छात्र जो कृषि क्षेत्र में विशेष ज्ञान अर्जित करना चाहते हैं, वे इस कोर्स में दाखिला लेने हेतु प्रवेश परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं. यह परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी. फिलहाल, छात्रों के लिए ऑनलाइन का विकल्प नहीं दिया गया है.

कब होगी प्रवेश परीक्षा

 चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स इन एग्रीकल्चर में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आगामी 23 अगस्त को आयोजित की  जाएगी.

वहीं, चार वर्षीय बीएससी फिशरीज साइंस के लिए प्रवेश परीक्षा 19 सितंबर को आयोजित की  जाएंगी.

छह वर्षीय बीएससी एग्रीकल्चर व बीएससी कम्युनिटी साइंस में दाखिले के लिए 19 सिंतबर को प्रवेश परीक्षा होगी .

वहीं, अगर आप दाखिले से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त करना  चाहते हैं, तो hau.ac.in and admissions.hau.ac.in इस वेबसाइट्स से प्राप्त कर सकते हैं।

कृषि की परीक्षाओं और नौकरी से संबंधित जानकारियों के लिए पढ़ें कृषि जागरण हिंदी पोर्टल की ख़बरें.

English Summary: admission open for agriculture courses in Haryana Agricultural University
Published on: 31 July 2021, 07:25 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now