केवल 80 से 85 दिनों में तैयार होने वाला Yodha Plus बाजरा हाइब्रिड: किसानों के लिए अधिक उत्पादन का भरोसेमंद विकल्प बिहार की लीची है अद्भुत! वैज्ञानिक रिसर्च से बढ़ेगी शेल्फ लाइफ: केंद्रीय कृषि मंत्री खुशखबरी! किसानों को इन फलों की खेती पर राज्य सरकार देगी 80,000 रुपए अनुदान, जानिए पूरी योजना किसानों को बड़ी राहत! अब ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम पर मिलेगी 80% सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ GFBN Story: मधुमक्खी पालन से ‘शहदवाले’ कर रहे हैं सालाना 2.5 करोड़ रुपये का कारोबार, जानिए उनकी सफलता की कहानी फसलों की नींव मजबूत करती है ग्रीष्मकालीन जुताई , जानिए कैसे? Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं Paddy Variety: धान की इस उन्नत किस्म ने जीता किसानों का भरोसा, सिर्फ 110 दिन में हो जाती है तैयार, उपज क्षमता प्रति एकड़ 32 क्विंटल तक
Updated on: 21 August, 2023 10:15 AM IST
Mahendra Oja 2121

महिंद्रा कंपनी के बारे में तो आप सब लोग जानते ही हैं, कि यह देश के किसानों के लिए बेहद ही किफायती ट्रैक्टरों का निर्माण करती रहती हैं. देखा जाए तो इस कंपनी के ट्रैक्टर खेती-बाड़ी के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं. किसानों का भी सबसे अधिक भरोसा इन्हीं के ट्रैक्टरों पर होता है.

देश के किसान भाइयों के इस भरोसे को बनाए रखने के लिए कंपनी ने नई तकनीक का एक बेहतरीन छोटा ट्रैक्टर (Mini Tractor) हाल ही में लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Mahendra Oja 2121 है. अब आप सोच रहे होंगे कि अगर यह आकार में छोटा है, तो यह खेती के बड़े कार्यों को करने में सक्षम नहीं होगा. तो बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. यह ट्रैक्टर दिखने में भले ही छोटा है, लेकिन यह बहुत ही ज्यादा शक्तिशाली है. आइए Mahindra Oja 2121 की खासियत व अन्य जरूरी जानकारी के बारे में जानते हैं...

Mahindra Oja 2121 की खासियत

यह ट्रैक्टर महिंद्रा कंपनी का मिनी सेगमेंट का 4WD ट्रैक्टर है. बताया जा रहा है कि यह हर एक तरह के रास्ते पर बहुत ही आराम से चल सकता है. चाहे रास्ता बेहद ऊबड़-खाबड़ हो या फिर ऊंचे नीचे स्थान पर हो हर जगह से Mahindra Oja 2121 बहुत ही सरलता से निकल जाएगा.

इस ट्रैक्टर में आपको 4 टायरों की पावर सुविधा दी जाती है. ताकि ट्रैक्टर फिसलन वाले स्थान पर भी सही से टिका रहे.

महिंद्रा के इस मिनी ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर, 21 hp का इंजन दिया जाता है और साथ ही इसमें 2400RPM व पीटीओ 18hp मौजूद है.

वहीं इसके डिजायन की बात करें, तो यह दिखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लगता है. फिलहाल के लिए इसे अभी रेड कलर में ही लॉन्च किया गया है.

इसमें आपको 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियर दिए गए हैं.

इसके अलावा इसमें किसानों की सुविधा के लिए ऑइल इमर्स्ड ब्रेक (Oil Immersed Brake) भी दिए गए हैं.

इस मिनी ट्रैक्टर के टायर के साइज का आकार 8*18 है.

Mahindra Oja 2121 लगभग खेत के सभी कार्य को कम समय में पूरा कर सकता है. यह करीब 950 kg तक वजन उठा सकता है.

Mahindra Oja 2121 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी (Mahindra Tractor Company) की अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

English Summary: Mahindra Oja 2121: Mahindra's new mini tractor launched
Published on: 21 August 2023, 10:22 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now