Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 2 March, 2020 5:37 PM IST

आज के समय में हर कोई पतला और फिट दिखना चाहता है पर हमारा लाइफस्टाइल ऐसा हो गया है कि हम चाह कर भी खुद को फिट नहीं रख पाते. ऐसे में हमारा खानपान ही हमारे स्वास्थ्य का बहुत बड़ा दुश्मन बन चुका है. लोगों को लगता है कि बाहरी खाने से हम मोटे होते हैं पर ऐसा जरूरी नहीं. कभी -कभी हमें घर के खाने से भी मोटे होने की समस्या हो सकती है. दरअसल, वजन घटाने के चक्कर में ज्यादातर लोग रोटी खाना छोड़ देते हैं या तो कम कर देते हैं लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. विशेषज्ञों का मानना है कि गेहूं की रोटी में अधिक मात्रा में कैलोरी मौजूद होती है जो कि हमारे शरीर में फैट बढ़ाने का काम करती है लेकिन ऐसे कई प्रकार का आटा है जिनसे बनी रोटी आपके शरीर को चुस्त -दरुस्त और तंदुरुस्त रख सकती है और वजन घटाने में भी मददगार साबित हो सकती है. तो आइये जानते हैं इन आटे की किस्मों के बारे में...

सोया के आटे की रोटी

सोयाबीन हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक है. इसके आटे से बनी रोटी का सेवन वजन घटाने में काफी मदद करता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है. इसका सेवन करने से बच्चों की शारीरिक ग्रोथ भी अच्छी होती है और उन महिलाओं के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद है जो मेनोपॉज की समस्या से गुजर रही हैं. 

सत्तू के आटे क रोटी

सत्तू के आटे की रोटी का सेवन करने शरीर तंदुरुस्त रहता है. इसकी रोटी काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है. इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में फाइबर के साथ प्रोटीन पाया जाता है  जिससे वजन घटाने में काफी मदद मिलती हैं. इसके साथ ही ये डायबिटीज, कैंसर और कई तरह की समस्याओं से बचाने में भी असरकारी है.

जौ के आटे की रोटी

जौ के आटे से बनी रोटी का सेवन हमारे शरीर के लिए काफी असरकारी है क्योंकि इसमें  भरपूर मात्रा में फाइबर और घुलनशील प्रोटीन मौजूद होते हैं. इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा -भरा रहता है. जिससे जल्दी भूख नहीं लगती और वजन भी नियंत्रित रहता है.

English Summary: Use these flour varieties to replace wheat for weight loss
Published on: 02 March 2020, 05:43 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now