Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 9 May, 2023 1:47 PM IST
पेट की गर्मी ऐसे करें दूर

अगर शरीर को स्वस्थ रखना है तो पेट का ठीक रहना बहुत जरुरी है. पेट की गर्मी लोगों को काफी परेशान करती है. इससे कब्ज, दस्त, उल्टी आदि जैसी समस्या उत्पन्न होती है. यदि आप पेट की गर्मी से परेशान रहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु उपाय बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप तुरंत इस समस्या को दूर कर सकते हैं. तो आइये उन नुस्खों पर एक नजर डालें.

मेथी बीज का पानी 

मेथी के बीजों से तैयार ठंडा पानी पीने से पेट की गर्मी तुरंत शांत हो सकती है. इसके सेवन करने की सलाह डॉक्टर्स भी देते हैं. इसे बनाने की विधि बहुत ही आसान है. सबसे पहले एक ग्लास में पानी में मेथी के दाने को डालकर कुछ घंटों के लिए छोड़ देना है. बाद में उस पानी को पीने से जरूर राहत मिलेगी. इसके अलावा, यदि आप मेथी के बीज को उबालने के बाद ठंडे पानी के साथ सेवन करने से पेट की गर्मी में आराम मिलता है.  

पेपरमिंट से पेट की गर्मी करें शांत

हम सभी जानते हैं कि पेपरमिंट में मेंथॉल होता है, जिससे पेट को गर्मी से तुरंत राहत मिल सकती है. पेट की गर्मी को शांत करने के लिए आप पानी में पुदीना ले सकते हैं. इसके अलावा, पुदीना से तैयार की गई चाय से भी पेट की गर्मी शांत हो सकती है.

पेट में लगाएं एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल के द्वारा भी पेट की गर्मी दूर हो सकती है. इसके लिए आपको पेट पर एलोवेरा जेल लगाना होगा. ऐसा करने के चंद मिनटों बाद ही पेट में ठंडक महसूस होने लगेगी. वहीं, एलोवेरा जेल पूरे शरीर को भी ठंडा करने का काम करता है.

यह भी पढ़ें- पाचन तंत्र ठीक नहीं है, तो अपनाएं ये आसान तरीके, जल्द मिलेगा आराम

पानी में सौंफ डालकर पीएं

पानी में सौंफ को उबालकर पीने से भी पेट को बड़ी राहत मिलती है. अगर हर रोज एक लीटर पानी में सौंफ मिलाकर उसका सेवन किया जाए तो पेट संबंधित कोई समस्या नहीं होगी. डॉक्टर्स भी पेट की गर्मी शांत करने के लिए इस घरेलु नुस्खे को अपनाने की सलाह देते हैं. 

English Summary: Troubled by heat of stomach these measures give immediate relief
Published on: 09 May 2023, 01:54 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now