जायटॉनिक टेक्नोलॉजी: क्यों है खेती का समग्र और स्थायी समाधान? सम्राट और सोनपरी नस्लें: बकरी पालक किसानों के लिए समृद्धि की नई राह गेंदा फूल की खेती से किसानों की बढ़ेगी आमदनी, मिलेगा प्रति हेक्टेयर 40,000 रुपये तक का अनुदान! किसानों को बड़ी राहत! अब ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम पर मिलेगी 80% सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ जायटॉनिक नीम: फसलों में कीट नियंत्रण का एक प्राकृतिक और टिकाऊ समाधान Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 8 February, 2019 5:59 PM IST

शरीर को मजबूत रखने का काम हमारी हड्डियां ही करती है इसीलिए ये बेहद जरूरी है कि हड्डियों को भी मजबूत रखा जाए। इसीलिए हड्डियों को कैल्शियम देना बेहद ही जरूरी होता है। यदि शरीर की हड्डियों में कैल्शियम की कमी हो जाएगी तो हड्डी से जुड़े रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। हड्डी शरीर के विभिन्न अंगों को रक्षा व सहारा देने का काम करती है। लेकिन क्या आप जानते है कि कई तरह के आहार ऐसे होते है जो कि आपकी हड्डियों के लिए काफी हानिकारक भी होते है और यह बुरा प्रभाव डालते है।

चाय और कॉफी

यदि आप लगातार चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन करते है तो इसमें मौजूद कैफीन आपके शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है। ज्यादा मात्रा में कैफीन लेना शरीर पर प्रभाव डालता है। इससे शरीर में कैल्शियम नष्ट होता है और ऐसा हो जाने से हड्डियां व मसल्स कमजोर हो जाती है।

जानवरों से प्रोटीन

जानवरों से प्राप्त होने वाले आहार जैसे मछली, अंडे, आदि का सेवन हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप इनका रोजना सेवन करते है तो तो इनसे मिलने वाला प्रोटीन आपकी सेहत को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचा सकता है।

चॉकलेट ज्यादा खाना

ज्यादा अगर आप चॉकलेट का सेवन करते है तो आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती है। चॉकलेट में मौजूद फ्लैवोनेल व कैल्शियम बोन मेरल डेंनसिटी के लिए साकारात्मक असर डालने वाले तत्व होते है।

ब्रेड और केक

बहुत से लोगों को ब्रेड और बेकरी फूडस जैसे ब्रेड, बन, केक, रस्क, आदि बहुत पसंद होते है।इसमें कई तरह से शुगर की मात्रा और कई हानिकारक तत्व होते है, जिसके कारण इनके ज्यादा सेवन से शरीर की हड्डियां तक खोखली हो जाती है।  

सॉफ्ट ड्रिंक

अगर आप जरूरत से ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करते है तो ये आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। सॉफ्ट ड्रिंक का नुकसान यह है कि यह आपके शरीर में मौजूद कैल्शियम को पूरे तरह से सोख लेती है। फ्लेवर्ड ड्रिंक का सेवन करने से हड्डियां भी कमजोर हो जाती है। खाने के बाद कभी भी सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए

English Summary: This is the enemy of bones, all these things
Published on: 08 February 2019, 06:04 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now